फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

घराना पहुचे ऑल जम्मू कश्मीर जाट सभा के नेता

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर जाट सभा के राज्य अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने सभा के अन्य सदस्यों के साथ शनिवार को सीमावर्ती गांव घराना का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। सभा की तरफ से विश्वास दिलाया कि उनके साथ किसी तरह की नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर सभा उनके समर्थन में आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उनके साथ पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ तरनजीत सिंह टोनी, विक्रम रंधावा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि गांव घराना वेटलैंड के विस्तार में जिन किसानों की खेती योग्य भूमि आ रही है उनको भूमि के बदले भूमि दी जाए। वे गांव वेटलैंड बनाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन अगर किसानों को दबाने का प्रयास किया तो सभा किसानों के समर्थन में सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेगी। सरकार को चाहिए कि पहले जिन किसानों की भूमि वेटलैंड विस्तार में आ रही है, उनको पहले भूमि दी जानी चाहिए, ताकि यह किसान खेती करके परिवार का पालन पोषण कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार को जबरन किसानों की मालिकाना भूमि पर कब्जा करने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक चौधरी, नंबरदार बाबा राम, मोहनलाल चौधरी, देवराज सुषमा चौधरी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
गांव घराना के किसानों के साथ में अन्याय ही नहीं होने देगी कांग्रेस
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष व पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने शनिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि घराना वेटलैंड के विस्तार में जिन किसानों की भूमि आ रही है उनको सरकार को भूमि मुहैया कराई जानी चाहिए। ताकि वह खेतीबाड़ी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ नेता इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकने में लगे हैं। किसानों को गुमराह कर रहे हैं। गारू राम ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण हमेशा ही इस गांव के लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है। अब सरकार द्वारा वेटलैंड के विस्तार के लिए किसानों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। सरकार किसानों को उजाड़ कर पक्षियों का बसेरा बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रशासन को किसानों के साथ इंसाफ किया जाए और भूमि के बदले किसी दूसरे स्थान पर भूमि मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed