फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पूर्व राज्यसभा सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा द्वारा वैठक का आयोजन

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के किसानों के साथ अन्याय कर रही है। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों को भाजपा नेता गाड़ियों के नीचे कुचल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर इसे सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। उनकी आवाज को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जब मृत किसानों के परिवारों से मिलने जा रही थीं तो उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनसे भी दुर्व्यवहार किया। जो निंदनीय है। भाजपा सरकार के दौरान लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा सरकार कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के आम नागरिकों से उनका हक छीन रही है। भाजपा के किसान विरोधी फैसलों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन को तेज करेगी।
विज्ञापन

बाजवा ने सुचेतगढ़ में परेड शुरू होने का स्वागत किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जो प्रयास शुरू किए थे, उसमें अब सफलता मिली है। बैठक में पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह बाजवा, ध्यान सिंह, श्याम लाल नागरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने की लखीमपुर घटना की निंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आल जम्मू-कश्मीर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी गारू राम ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनियां क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे किसानों की कथित तौर पर भाजपा नेता के बेटे द्वारा कार से रौंदने से हुई मौत को दुखद बताते हुए घटना की निंदा की है। चौधरी गारू राम ने एक बयान में कहा कि कार से रौंदने से हुई हत्या ने सबको झकझोर दिया है। किस तरह लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा टेनी ने निहत्थे किसानों पर जुल्म ढाया है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

चौधरी ने कहा कि प्रशासन व पुलिस को चाहिए कि जिससे देश में किसान विरोधी नीति के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, समय रहते सरकार को होश में आ जाना चाहिए। केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को पूरा कर देना चाहिए। आज पूरा देश लखीमपुर हादसे में मारे गए किसानों के परिवारजनों के साथ संवेदना व्यक्त करना चाहता है। हमारी सरकार से मांग है कि आरोपी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई के लिए जांच कमेटी गठित की जाए। वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी को बिना वारंट हिरासत में लेने और उनके साथ धक्कामुक्की होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है और जबकि एक महिला मृत किसानों के परिवार से मिलने का प्रयास करती है, उसके साथ ऐसा सलूक भाजपा सरकार के साथ जुडे़ लोगों की मानसिकता दर्शाती है। हम सरकार से लखीमपुर में मारे गए किसानों के परिजनो को एक करोड़ राशि बतौर मुआवजा देने के जल्द घोषणा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed