{"_id":"613f95408ebc3ef2c07147eb","slug":"poiltical-rspura-news-jmu2435692146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुचतगढ बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह की अध्यक्षता में वैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुचतगढ बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह की अध्यक्षता में वैठक
विज्ञापन
ब्लॉक सुचेतगढ़ के सरपंचों की बैठक सोमवार को बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह को ज्ञापनपत्र देते सरपंच
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ के सरपंचों की बैठक सोमवार को बीडीसी अध्यक्ष तरसेम सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरपंचों ने पंचायत की समस्याएं रखीं। सरपंच सरदार ओंकार सिंह, विजय चौधरी आदि ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचायतों को अलॉट किए गए मकानों का मुद्दा उठाया।
सरपंचों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्होंने लगभग दो साल पहले सूची सौंपी, जिसमें हर एक पंचायत के 100 के करीब लोगों के नाम थे, लेकिन विभाग ने पंचायतों को जो मकान अलॉट किए वह काफी कम हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत की तरफ से जो सूची दी गई है उनको पूरा लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा के तहत बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग के साथ-साथ अन्य मुद्दों को भी उठाया। कहा कि योजना के तहत पंचायत में जो विकास हुए अभी तक भुगतान जारी नहीं किया गया है। पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की भी टेंडरिंग कर दी गई है, जिस कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 लाख तक होने वाले विकास कार्य पंचायत स्तर पर ही होने चाहिए।
बीडीसी अध्यक्ष से गुहार लगाते हुए कहा कि वह सरपंचों के समक्ष आ रही समस्याओं को गंभीरता के साथ संबंधित अधिकारियों एवं सरकार तक पहुंचाएं। बीडीसी अध्यक्ष ने सरपंचों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में सरपंच सुरजीत चौधरी, अक्षय कुमार, जंगी लाल, देवराज चौधरी, रजनी चौधरी, मनोहर लाल, पुष्पा देवी सहित अन्य ने भी विचार रखे।