फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा आरएस पुरा के प्रवक्ता राकेश पंत ने मंडल मीरा साहब के प्रभारी का दायित्व संभाला

विज्ञापन
poiltical
जिला आरएस पुरा के प्रवक्ता राकेश पंत द्वारा मंडल मीरा साहिब के प्रभारी का दायित्व संभालने पर स्व? - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। भाजपा आरएस पुरा के प्रवक्ता राकेश पंत ने रविवार को मंडल मीरां साहिब के प्रभारी का दायित्व संभाला। उनका मंडल अध्यक्ष कुलदीप राज ने स्वागत किया। पंत ने कहा कि वह प्रभारी बनकर नहीं सभी से कुछ सीखने आए हैं। सभी के साथ मिलकर पार्टी को हर गांव और बूथ तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मीरां साहिब कुलदीप राज, सरपंच देवराज, आकाश चोपड़ा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

भाजपा मंडल खौड़ की तरफ मासिक बैठक आयोजित
ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल खौड़ की रविवार को मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह भाऊ ने की। उन्होंने कहा कि सभी शक्ति केंद्र प्रमुख अपने बूथ इंचार्ज से संपर्क बनाएं। लोगों के बीच पहुंच कर उन्हें सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें और उन्हें उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष व पार्षद दीपक सिंह भाऊ ने कार्यकर्ताओं के साथ आने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा की। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर नरेंद्र सिंह भाऊ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल, खौड़ नगरपालिका अध्यक्ष डिप्टी राम, विस्तारक राज कुमार, सुषमा, गीता देवी, पठान सिंह, सुभाष सिंह, ज्योति देवी, आशा देवी, गारो देवी, कप्तान सुग्रीव, चंद्रकांत शर्मा, रोमी खजूरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
बिश्नाह। कस्बे में भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल प्रधान सुशील कुमार गगन भाटिया के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संजीता डोगरा मुख्य अतिथि रहीं। बैठक में मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी महिला कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। लोगों को इनका किस तरह से फायदा पहुंचे उस दिशा में काम करना है। तभी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस कार्य के लिए जितनी भी मंडल की कार्यकर्ता हैं, सब एकजुटता से इस मिशन में लग जाएं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमारी, मंडल प्रधान सविता सैनी, प्रभारी मीता शर्मा, सुनीता देवी आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed