फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

केंद्र सरकार कर रही प्रदेश के लोगों के अधिकारों का हनन

विज्ञापन
poiltical
अरनिया के सलेहड़ में आयोजित बसपा की सभा में मंच पर बैठे राज्यसभा के पूर्व सांसद राजाराम व अन्य।
अरनिया। बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद राजा राम ने कहा कि वह लोग विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहें, ताकि बहुजन समाज पार्टी जम्मू-कश्मीर में अपने दम पर सरकार बना सके। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश के लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। दूसरे दलों ने भी राज्य के लोगों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

वह सोमवार को गांव सलेहड़ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी सरकार का समर्थन किया था, लेकिन सरकार ने जो दावे किए थे कि 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में काफी विकास होगा और जम्मू संभाग के लोगों के साथ इंसाफ भी होगा, मगर अभी तक ऐसा कहीं पर भी देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन

सरकार ने जगह-जगह पर टोल प्लाजा लगाकर लोगों की जेबों पर डाका डालने का कार्य किया है। बढ़ती हुई महंगाई को लेकर भी भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस राज में भी महंगाई बहुत थी, मगर भाजपा की सरकार ने तो हद ही कर दी। पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही वृद्धि के कारण आम इंसान की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी बहुजन समाज पार्टी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा आयोजक बसपा नेता व पार्टी वर्किंग कमेटी प्रभारी तिलक राज ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण सीमावर्ती लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर किसानों की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। किसानों को जरूरत के समय न तो नहरी पानी मिलता है और न ही बिजली, जबकि केंद्र सरकार लगातार दावे कर रही कि किसानों की बेहतरी के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
सभा में उप प्रधान चरणजीत चलोत्रा, प्रीतम लाल, पूर्व पंच बोधराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed