{"_id":"61059e8a8ebc3eba7b0e79dc","slug":"poiltical-rspura-news-jmu2406324100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया की देखरेख में शनिवार को विजयपुर में एक जनसभा हुई। इसमें पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को सुविधा देने में फेल हो चुकी है। महंगाई चरम सीमा पर है, लेकिन आंखें बंद करके जनता का तमाशा देख रही है।
पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि जनता ने भाजपा को वोट इसलिए दिया कि उनकी हर परेशानी हल हो सके, लेकिन जब से केंद्र में भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से पढ़े-लिखे बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। महंगाई के कारण दो वक्त की रोटी भी लोगों को नसीब नहीं हो रही है।
उधर नेशनल कांफ्रेंस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने जमकर हमला बोला, जल्दबाजी में सलाथिया ऐसी गलती कर गए जिसके बाद प्रशासन को भी आलोचना का शिकार होना पड़ा। बता दें कि कोरोना महामारी के इस दौर में जब लोग कहीं इकट्ठे नहीं हो सकते तो, एनसी को जलसा करने का आदेश किसने दिया। जलसे में आए लोगों ने न तो मास्क पहना, और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। हद तो तब हुई जब स्टेज पर बैठे देवेंद्र राणा ने भी मास्क नहीं पहना। इसके बाद सोशल मीडिया पर नेशनल कांफ्रेंस के जलसे और साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने कहा कि हम घर से बाजार जाते हैं, मास्क न पहनने पर 500 रुपये का चालान कर दिया जाता है। इतनी बड़े जलसे की इजाजत किसने दी। लोगों ने कहा कि क्या आदेश सिर्फ आम नागरिक के लिए हैं। यह कानून राजनेताओं पर लागू नहीं होते, लेकिन प्रशासन का इस पर कोई बयान नहीं आया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को इसे अनदेखा करना सवालों के कटघरे में खड़ा कर गया है। जनसभा को लेकर एसडीएम विनय कुमार ने बताया कि हमारी टीम मौके पर पहुंची और अजय फार्म स्वांखा मोड़ के मालिक को दस हजार रुपये जुर्माना किया गया। फिलहाल पूरे कार्यक्रम की जांच चल रही है।