फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

किसानों को नहरी पानी मुहैया करवाए सरकार

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस नेता सरदार त्रिलोक सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण किसानों को जरूरत के समय न तो नहरी पानी मिल रहा है और न ही बिजली। इस कारण सीमावर्ती किसान धान की फसल की रोपाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

आरएस पुरा में प्रेसवार्ता में पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि मौजूदा समय में किसान सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियां जिम्मेदार हैं। सीमा के अंतिम छोर तक नहरी पानी न पहुंचने के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहा है और जो फसल लगाई गई है वह पानी के अभाव में सूख चुकी है। जमीन बंजर हो गई है। सबसे खराब हालात मौजूदा सरकार के समय बने हैं। किसान सिंचाई विभाग से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए, लेकिन किसानों की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो किसान धान की रोपाई करने से वंचित रह जाएंगे और किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार जहां किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कर रही है वहीं सरकार किसानों को सुविधाएं देने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। पेट्रोल तथा डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर देश की आम जनता पर पड़ रहा है और इस कारण महंगाई में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो वह कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed