Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

राहुल गांधी के जन्म दिवस पर जरूरतमंदों में वितरित किया राशन

विज्ञापन
poiltical
कस्वे में काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्या नेता राहूल गांधी के जन्म दिवस पर लोगो में राशन वित - फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कर्ण भगत की अध्यक्षता में जरूरतमंद महिलाओं में राशन वितरित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में जो हालात बने हैं, उसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर को खेल का मैदान बनाकर रख दिया है, जिसके बलबूूते पूरे देश में राजनीति की जा रही है। आज जम्मू-कश्मीर की जनता रो रही है। लोगों का दर्द भाजपा को नहीं हो रहा। रोजगार नहीं मिलने पर युवा हताश होने के साथ गरीब वर्ग के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। जब से देश में भाजपा की सरकार आई है देश की जनता को अगर कुछ मिला है तो महंगाई, बेरोजगारी व अन्य समस्याएं मिली हैं। आज पेट्रोल, गैस और आम जनता की जरूरत की चीजों की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि गरीब वर्ग का गुजारा मुश्किल से हो रहा है। इस मौके पर उपप्रधान व पूर्व मंत्री मूला राम, रमण भल्ला, रविंद्र शर्मा, संजीव कुमार पूर्व, सरपंच राजेंद्र सिंह, जसमीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुज्जर बस्ती में लोगों में वितरित किया राशन
राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया
मीरां साहिब। कांग्रेस पार्टी की तरफ से मरालिया गांव गुज्जर बस्ती में शनिवार को कार्यक्रम कर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान लोगों में राशन, फल एवं बच्चों में पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव पंडित पवन रैना ने कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है। उसी के चलते यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। राहुल गांधी का जन्मदिन सेवाभाव के साथ मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वह लोगों की सेवा करें। उन्होंने सभी देशवासियों को मुबारकबाद दी। इस मौके पर जतिंदर भगत, पंच हरिचंद, सुरेश शर्मा सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।

राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया
विजयपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दीं और लोगों में मिठाई बांटी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता ने बताया कि लोगों की जब-जब परेशानी बढ़ी तो उन्होंने उनका पूरा साथ दिया, राहुल गांधी अच्छे नेता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed