{"_id":"621681534f42f3517935a74e","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu254446589","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की एकता और पहचान को खत्म करने का हो रहा प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की एकता और पहचान को खत्म करने का हो रहा प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। जम्मू-कश्मीर में 6-8 माह में विधानसभा चुनाव की बात हो रही है। यह गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से भी कहा गया है कि परिसीमन आयोग की प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द चुनाव होंगे, लेकिन जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग की रिपोर्ट का कई स्थानों पर विरोध हो रहा है। अगर आयोग की तरफ से लिया गया फैसला अंतिम रहता है तो छंब विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों के साथ जुड़े लोगों की चुनाव के प्रति क्या राय है।
इस बीच भाजपा नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ ने बताया कि चुनाव में भाजपा के साथ अन्य राजनीतिक पार्टियों का कोई मुकाबला नहीं रहेगा। भाजपा को अपना लक्ष्य पूरा करना है। भाजपा की तरफ से लिए जा रहे फैसलों से आम जनता खुश है। विपक्षी दलों को केंद्र सरकार की तरफ से कराया जा रहा विकास रास नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि यह परिसीमन आयोग का फैसला है। पीडीपी, कांग्रेस का काम ही दुष्प्रचार करना बन गया है।
छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ नेकां सचिव देवी दयाल जोगी ने बताया कि भाजपा ने पहले जम्मू-कश्मीर का दर्जा छीना, इसके बाद नौकरियां और जमीन के अधिकारों को छीन लिया। अब भाजपा प्रदेश की एकता, तालमेल और पहचान को खत्म करने का प्रयास कर रही है। आयोग की इस रिपोर्ट को नेकां कभी स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन
पूर्व सरपंच व कांग्रेस के ब्लाक अखनूर अध्यक्ष कालीदास ने बताया कि जिस रिपोर्ट को भाजपा के इशारे पर सार्वजनिक किया गया है। वह भाजपा की तरफ से जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक पहचान को खत्म करने की साजिश का एक हिस्सा है।