फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए पार्टी विशेष से ऊपर उठकर करें कार्य

विज्ञापन
poiltical
पूर्व मंत्री ठाकुर सात पाल संबोधित करते हुए।
अखनूर। अखिल भारतीय पंचायत परिषद का सम्मेलन सोमवार को हनुमान चौक में आयोजित हुआ। इसका आयोजन पूर्व सरपंच व अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यकारी प्रघान कुलदीप शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ठाकुर सतपाल मुख्य अतिथि थे। जबकि उनके साथ महासचिव एसएस विजय मिश्रा सम्मानित अतिथि रहे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष ठाकुर सातपाल ने कहा कि पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए पार्टी विशेष से ऊपर उठकर करे कार्य करना होगा। पंचायत प्रतिनिधियों को पूरे हक दिए जाएं और अफसरों को सरपंचों-पंचों को अधिकार देकर पंचायतों के महत्व को बढ़ावा दें। तभी आम जनता को प्रतिनिधि मिलेगा। महासचिव एसएस मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर चल रहा है। हर क्षेत्र में समान विकास के साथ शांति का बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया होने पर लोगों में विश्वास बढे़गा।
विज्ञापन

प्रदेश के कार्यकारिणी अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि किन तरह की परेशानियों का सामना पंचायतों के नुमाइंदों को करना पड़ रहा है। हाल ही में पंचायतों में छोटे स्तर के कार्यों के लिए शुरू की गई इ-टेंडरिंग चुने हुए नुमाइंदों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। क्योंकि समय रहते पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं होती और अधिकतर पैसा लैप्स हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में युगल गुप्ता, रोमेश चंदर शर्मा, विक्रम सिंह, पूजा देवी, गोविंद राम, रतनलाल, काली दास, समेत कई सरपंच, पंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed