फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोटी के कार्यकाल के कार्यों की प्रशंसा की

विज्ञापन
poiltical
ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल खौड़ की वीरवार को पलांवाला क्षेत्र के गांव पजंतूत के बूथ नंबर-12 पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष जनकार सिंह ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक कार्यों का 20 वर्ष का कार्यकाल पूरे करने पर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवधि में उन्होंने जो भी जनहित में कार्य किया व योजनाएं बनाईं उनकी चर्चा की। उनको पोस्ट कार्ड भी भेजे और आभार प्रकट किया। इस मौके पर राज कुमार, तिलक राज, पूर्व विधायक कृष्ण लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ सुखदेव सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड पोस्ट किए
आरएस पुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चलने वाले कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को ओबीसीमोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम किया गया। इसमें मोर्चा जिला अध्यक्ष विरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पूर्व मंत्री चौ शाम लाल ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। उनके बारे में लोगों को बताएं, ताकि उनका भरपूर लाभ मिल सके। इस दौरान 1500 लोगों से पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री को भिजवाए गए। इस मौके पर प्रभारी अयोध्या गुप्ता, विरेंद्र वर्मा, सरपंच दर्शन चौधरी, जोगिंदर, राजू मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पखवाडे़ पर हुआ कार्यक्रम
सांबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाडे़ के आखिरी दिन वीरवार को दियानी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के संगठनमंत्री अशोक कौल, प्रदेश महासचिव डॉ. दवेंद्र मन्याल, सांबा प्रभारी कंवर नारायण सिंह ने प्रधानमंत्री के पखावाड़े के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। इस दौरान सफाई अभियान चलाए गए, जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा गया, रक्तदान शिविर लगाए गए। आखिरी दिन लोगों को पोस्ट कार्ड दिए गए जो अपने हाथों से प्रधानमंत्री को भेजेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान अमर सिंह, पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व जिला प्रधान जंगवीर सिंह, कशमीर सिंह, विनोद सिंह आदि उनके साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed