फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

सरकार ने देश की जनता के अधिकतर वादों को पूरा किया

विज्ञापन
poiltical
अखनूर में आयो​जत कार्यक्र में उप​​स्थत पूर्व एमएलसी ​​वबोध गुप्त व अन्य।
अखनूर। जिला कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव ब जम्मू-कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद व पूर्व एमएलसी व प्रदेश महामंत्री विबोध गुप्ता ने रविवार संगठन की बैठक ली। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश भगत ने की। कार्यक्रम के पहले चरण में पौधरोपण किया गया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुना।
विज्ञापन

आशीष सूद ने कहा कि आगामी चुनावों में सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याण योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी देनी चाहिए। तभी भाजपा का जनाधार बढ़ेगा। जगदीश भगत ने कहा कि कांग्रेस ने लोगों को विकास के नाम पर आश्वासन देकर उनकी उपेक्षा की है। भाजपा सरकार ने देश की जनता के अधिकतर वादों को पूरा किया है। पूर्व विधायक डॉ. कृष्ण लाल, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, जिला महामंत्री सोभा राम, जीएस चिब, सुरिंदर सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला मोर्चा प्रधान रीता वर्मा, दलबीर सिंह बिशन लाल ने भी अपने कार्यों की जानकारी और सेवा ही संगठन कार्यक्रम के इंचार्ज जिला सचिव यशपाल शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष सुरिंदर सिंह, व पार्षद, खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन डिप्टी राम की रिपोर्टिंग हुई। संगठन की गतिविधियों को तेज रफ्तार देने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रभारी रेखा महाजन, सह प्रभारी बृजेश्वर सिंह राणा व संगठन पदाधिकारियों की अकेले-अकेले मुलाकात हुई। मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, मंगा राम, शाम सिंह, जगणनाथ, रामपाल भी राष्ट्रीय सचिव से मिले। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा, भूषण कुमार बराल, शारदा देवी, सुषमा देवी, जिला उपाध्यक्ष अनु मन्हास, शाम लाल विक्रम सिंह, विजय शर्मा, सोनिया वर्मा, राशमी कुमारी, केडी शर्मा, राज कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राज कुमार, जुगल डोगरा, पूर्व जिला प्रधान मनमोहन सिंह, जिला संजोजक, अशोक चौधरी, रेखा शर्मा, सुरिंदर शर्मा, दीपेश सिंह, राकेश मलोत्रा, जिला आईटी इंचार्ज प्रदीप चौधरी, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज अशिष कुमार व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं
ज्यौड़ियां। खौड़ तथा ज्यौड़ियां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 81 वां संस्करण लोगों ने सुना। लोगों ने जगह-जगह, घर घर, दुकानों पर रेडियो, मोबाइल और टीवी के जरिये मन की बात सुनीं। संवाद
प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुना
ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल खौड़ की पंचायत पजंतूत के बूथ नंबर-06 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 81वें संकरण को लोगों ने सुना। इसमें विस्तारक राजकुमार, बूथ इंचार्ज जनकार सिंह, मन की बात प्रोग्राम इंचार्ज सेवाराम के साथ बूथ के अन्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात
सांबा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। कस्बा के चक मंगा में भाजपा नेता कशमीर सिंह, जंगवीर सिंह आदि ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। संवाद

प्रधानमंत्री को भेजा पोस्टकार्ड में बधाई संदेश
बिश्नाह। भाजपा नेता व पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। उन्हें 1500 कार्यकर्ताओं की तरफ से पोस्टकार्ड में बधाई संदेश भेजे। पूर्व विधायक ने कहा कि ये सप्ताह सेवा और समर्पण का सप्ताह है। इसमें हमने गरीब जनता की भलाई के लिए मिलकर काम करना है। जो प्रधानमंत्री ने योजनाएं बनाई हैं उन्हें गरीब जनता तक पहुंचाना भी हमारा फर्ज है। पूर्व विधायक के साथ राकेश पंत, एमसी अध्यक्ष राजन शर्मा, पूर्व सरपंच भगवान दास शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed