फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

टैक्स के नाम हर माह हजारों रुपये ठग रही सरकार

विज्ञापन
poiltical
कांग्रेस की बैठक में सबोधित करते ताराचंद और उपस्थित लोग
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव चक्क मलाल में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हम लोग भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी तथा विकास की कमी में बेहद कठिनाइयों में जीवन बिता रहे हैं। सरकार हमें पांच किलों मुफ्त आटा तथा छह हजार रुपये सालाना देकर कर बेवकूफ बना रही है। उसके विपरीत सरकार हमसे टैक्स आदि के नाम पर हजारों रुपये प्रति माह ठग रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें पता है कि सीमावर्ती गांवों की जनता बेहद कठिनाईयों में रह रही है। उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 हटा कर राज्य का दर्जा खत्म किया है, जिससें राज्य के लोग अपने हकों को पाने से वंचित हो गये हैं। इसके चलते लोगों में रोष हैं। तारा चंद ने कहा की जम्मू-कश्मीर के लोगों के पास सौ वर्षों से राज्य का दर्जा था, जिसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को हमेशा विकास और अन्य विशेष पैकेज मिलते थे, जिसमें राज्य के छात्रों को विश्वविद्यालय और कालेजों में विभिन्न विषयों में सीटें आरक्षित मिलने की छूट भी मिलती थी। राज्य में सिर्फ क्षेत्र के युवाओं को ही सरकारी नौकरियां मिलती थी। मगर राज्य का दर्जा खत्म करने पर बहार के युवाओं को नौकरियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई इस कदर हावी हो गई है आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

बैठक में हकीकत सिंह भाऊ, सेवानिवृत्त लेक्चरर सूरज सिंह भाऊ, सरपंच बचन सिंह चिब, पूर्व एमसी खौड़ चेयरमैन अशोक कुमार, पाली राम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed