{"_id":"5a8999b14f1c1ba4268bb036","slug":"pnb-scam-ed-s-raid-in-jammu-gitanjali-show-room-seized-2-5-million-rupees-diamond","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB घोटाला: गीतांजलि के शो रूम में ईडी का छापा, ढाई करोड़ के हीरे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PNB घोटाला: गीतांजलि के शो रूम में ईडी का छापा, ढाई करोड़ के हीरे जब्त
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sun, 18 Feb 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
nirav modi
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने उधमपुर में गीतांजलि शोरूम में छापे मारे। यहां से करीब ढाई करोड़ रुपये के हीरे और गहने जब्त किए गए। जम्मू के बाहु प्लाजा और रेजीडेंसी रोड स्थित शोरूम सुबह से ही नहीं खुले। पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद रियासत में पहली छापेमारी है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब सात बजे एनफोरसमेंट विंग के अधिकारी ललित कुमार और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी जुगल किशोर गुप्ता की टीम गीतांजलि शोरूम पहुंची। टीम ने मालिक से शोरूम का रिकार्ड मांग गहनों और हीरों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद एक-एक कर गीतांजलि के गहनों और हीरों को कब्जे में लेने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
टीम को शोरूम से गीतांजलि के गहने और हीरों को तलाश करने में शनिवार दोपहर दो बजे गए। यह कार्रवाई करीब 19 घंटे तक चली। दोपहर दो बजे कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम वापस लौट गई। टीम का नेतृत्व कर रहे ललित कुमार ने बताया कि शोरूम से गीतांजलि के करीब ढाई करोड़ के गहने और हीरे कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
इस छापेमारी में केवल गीतांजलि के ही गहने और हीरों को कब्जे में लिया गया है। शोरूम के मालिक के गहनों को टीम ने छुआ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी देश भर में करीब 65 ठिकानों पर की गई है। उधमपुर की कार्रवाई भी इसी का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए गहने और हीरे पैक कर मुंबई भेज दिए जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी।
साथ की दुकान में तोले गए सोने के गहने
जम्मू। टीम ने जब सभी गहनों को अपने कब्जे में लिया तो इतनी अधिक मात्रा में गहनों को तोलने की व्यवस्था शोरूम में नहीं थी। इसके बाद टीम गहनों को डिब्बे में बंद कर साथ की दुकान में पहुंची और सभी गहनों को बारी-बारी से दुकान में तोल कर जब्त किया गया।
चर्चा का विषय बनी रही कार्रवाई
जब टीम शुक्रवार को उधमपुर पहुंची तो किसी को कुछ पता नहीं चला, लेकिन शनिवार दोपहर तक बात चारों तरफ फैल गई। देखते ही देखते पूरे शहर के लिए चर्चा का विषय बन गई। काफी संख्या में लोग कार्रवाई देखने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक टीम लौट चुकी थी।