फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PMSSS counselling start today

पीएमएसएसएस काउंसिलिंग आज से, प्रोफेशनल सीटों के लिए दूसरे राज्यों में मिलेगा मौका

Tue, 26 Jul 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 26 Jul 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
PMSSS counselling start today
छात्रवृत्ति

आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) की ओर से मंगलवार से राज्य में प्रधानमंत्री स्पेशल स्कालरशिप स्कीम (पीएमएसएसएस) के काउंसिलिंग सेशन का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे राज्यों में इंजीनियरिंग सहित अन्य कालेजों में विभिन्न विषयों की सीटों के लिए रियासत के उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर कालेज चयन का मौका मिलेगा। काउंसिलिंग के लिए जम्मू में महिला कालेज गांधीनगर और श्रीनगर में अमर सिंह कालेज केंद्र हैं। काउंसिलिंग सेशन सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


पीएमएसएसएस के तहत जम्मू-कश्मीर के बारहवीं में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों के इंजीनियरिंग, नर्सिंग कालेज, होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट आदि में दाखिले दिए जाते हैं। जम्मू संभाग से योजना के लिए पांच हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। 
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में जम्मू-कश्मीर के लिए 75 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मंजूर की गई है। इस बार देशभर के इंजीनियरिंग कालेजों में छात्रवृत्ति योजना के तहत सीटों को दो से बढ़ाकर दस किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में दो और नर्सिंग कालेजों में तीन सीटों को बढ़ाया गया है। राज्य के विद्यार्थियों को नेशनल बोर्ड आफ एक्रिडेशन (एनबीए) से मान्यता प्राप्त कालेजों में दाखिले दिए जाएंगे। काउंसिलिंग सेशन आगामी तीन अगस्त तक जारी रहेगा।  


काउंसिलिंग को विशेष 12 माडम लगाए
रियासत में इंटरनेट सेवा बंद रहने से अकादमिक सत्र पर काफी असर पड़ रहा है। पीएमएसएसएस के तहत मंगलवार से शुरू काउंसिलिंग सेशन के लिए महिला कालेज गांधीनगर में बीएसएनएल के विशेष 12 वाईफाई माडम स्थापित हैं। कालेज के सभागार में पहले दस्तावेज जांचे जाएंगे। उसके बाद मैनुअल अटेंडेंस, दस्तावेज जांच, कंप्यूटर लैब में कालेज की चयन प्रक्रिया आदि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed