{"_id":"5aae8dcf4f1c1ba3238b5d9d","slug":"pmo-minister-jitendra-singh-attack-on-congress-on-gorakhpur-phulpur-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर, फूलपुर चुनाव में जमानत जब्त होने का जश्न मना रही कांग्रेस: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर, फूलपुर चुनाव में जमानत जब्त होने का जश्न मना रही कांग्रेस: जितेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sun, 18 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
JITENDRA SINGH
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह गोरखपुर और फूलपुर उप चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस में जश्न पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमानत जब्त होने का जश्न मना रही है। वह रविवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ जम्मू की ओर से पीएचडी की मानद उपाधि हासिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव जीतना ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि यह पार्टी भाजपा के चुनाव हारने पर ज्यादा खुश होती है। सवाल किया कि क्या भारतीय राष्ट्र ऐसा बिगड़ा माइंड सेट रखने वाली पार्टी के साथ जिंदा रह सकता है।
विज्ञापन
ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डा. सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने ईवीएम में तब खोट क्यों नहीं निकाला, जबकि यूपीए सरकार लगातार 10 साल सत्ता में रही और उन्होंने दो लगातार लोकसभा चुनाव जीते।
विज्ञापन
कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में अपनी हार निश्चित जान वह इस पर सवाल उठा रहे हैं। 2019 लोकसभा चुनाव को मोदी बनाम आल करार दिए जाने पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए ‘कांप्लिमेंट’ है। कहा कि राहुल गांधी भी याद करें कि 70 के दशक की शुरुआत में उनकी दादी के खिलाफ विपक्ष ने भी ‘इंदिरा बनाम आल’ संदर्भ उठाया था।
निराशा में गोलाबारी कर रहा पाक
जितेंद्र सिंह ने कहा कि पाक निराशा में गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से हो रही क्रास बार्डर फायरिंग में नागरिकों के मारे जाने संबंधी सवाल पर डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह किसी भी युद्ध जैसी स्थिति में डिप्लोमेटिक नार्म्स का उल्लंघन है। लेकिन भारतीय जवाबी कार्रवाई से भारी नुकसान झेल रहे पाक की निराशा को भी झलकाता है।