{"_id":"63262ce7aff9d32fd347d3a6","slug":"pmgasy-rspura-news-jmu2682170129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के आशियाने के लिए कच्चे घर तोड़े, 8 माह से अब छत भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के आशियाने के लिए कच्चे घर तोड़े, 8 माह से अब छत भी नहीं
विज्ञापन
आरएस पुरा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने पक्के मकान की आस बंधाई। पहली किस्त मिलने पर सैकड़ों कुनबों ने अपने कच्चे मकान तोड़कर दीवारें खड़ी कर लीं। दूसरी किस्त के इंतजार में कोई रिश्तेदार के यहां तो कोई किराये के मकान में रह रहा है। सर्दी, गर्मी के बाद पूरी बरसात भी गुजर चुकी है, लेकिन अभी तक छत के लिए दूसरी किस्त नहीं मिली है। लंबे इंतजार में मजबूरन कई परिवारों ने किसी से उधार लेकर छत डाल ली है। जो ऐसा नहीं कर पाए वो सिर पर छत के लिए सरकार से दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पहुंचाने में देरी का यह आलम शीतकालीन राजधानी शहर जम्मू से सटे सुचेतगढ़ ब्लॉक का है। 21 पंचायतों से 254 कुनबों ने पक्के घर के लिए आवेदन किया था। इनमें से 233 को पहली किस्त जारी की गई। ज्यादातर लोगों ने अपने कच्चे घर तोड़कर पक्की दीवारें खड़ी कर लीं। लंबे समय से किराये के मकान या फिर रिश्तेदारों के घर रहने से आजिज 67 लोगों ने आठ माह से भी ज्यादा देरी होने पर उधार लेकर छत डाल ली है। अब विभाग ने 166 लोगों के केस दूसरी किस्त के लिए रेफर किए हैं। राशि कब मिलेगी, अभी भी कुछ पता नहीं है। अपने स्तर पर खर्च कर छत डालने वालों को दूसरी किस्त नहीं मिलेगी।
केस - 1: गांव चकरोई के सोमनाथ का कहना है कि आठ माह पूर्व उन्हें योजना की पहली किस्त मिली थी, लेकिन अभी तक दूसरी किस्त नहीं मिल पाई। ऐसे में उनका मकान आधा अधूरा ही खड़ा है।
विज्ञापन
केस -2: प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त की राशि नहीं मिल पाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करने पर निर्भर हूं। मकान निर्माण के लिए पहली किस्त में 50 हजार रुपये मिले थे। मकान की दीवारें तो खड़ी कर दीं, लेकिन अभी तक छत के लिए राशि नहीं मिल पा रही।
-राजेश कुमार
केस -3: पति के गुजर जाने से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 4 वर्ष पहले आवेदन करने के बाद आठ माह पहले इसकी पहली किस्त मिली। मकान की दीवारें तो खड़ी कर दी हैं, लेकिन छत के लिए राशि उपलब्ध नहीं हो पा रही।
-दर्शना देवी, पंचायत चकरोई
केस -4: प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के 4 वर्ष बाद पहली किस्त 7 माह पहले मिली थी। अब दूसरी किस्त का इंतजार है। खंड विकास कार्यालय के चक्कर लगाए जाने के बावजूद भी राशि उपलब्ध नहीं हो पा रही।
-करनैल चंद
चकरोई पंचायत के कई परिवारों ने मकान की दीवारें तो खड़ी कर दी हैं, लेकिन अभी भी दूसरी किस्त का इंतजार है। सुचेतगढ़ खंड विकास कार्यालय से झूठे आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिल रहा। आठ माह से कई परिवार किराए के मकान में रह रहे हैं। कोई रिश्तेदारों के यहां है। किसी ने सगे-संबंधियों से उधार लेकर लेंटर डाल मकान बनवा लिया है। सरकार की ओर से बनाई गई योजना की राशि मुहैया कराए जाने का समय निश्चित किया जाना चाहिए।
-श्याम लाल भगत, सरपंच
ब्लॉक के अधीन 21 पंचायतों के कुल 254 परिवारों की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 233 परिवारों को पहली किस्त की राशि मुहैया कराई गई है। इनमें से जिन लोगों ने पहली किस की राशि खर्च कर ली है। उन्हें राशि मुहैया कराने के लिए कुल 166 लोगों की सूची बनाकर भेजी गई, जिन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
-तरसेम लाल, खंड विकास अधिकारी, सुचेतगढ़ ब्लॉक