{"_id":"634b2446dbab750bed36a8e9","slug":"pm-to-e-inaugurate-two-digital-banking-units-in-jammu-and-srinagar-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: प्रधानमंत्री ने जम्मू व श्रीनगर में डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का ई-उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: प्रधानमंत्री ने जम्मू व श्रीनगर में डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का ई-उद्घाटन किया
Sun, 16 Oct 2022 12:40 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:40 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें श्रीनगर के लाल चौक के पास क्लॉक टावर और जम्मू के छन्नी रामा में जम्मू-कश्मीर बैंक की एक-एक इकाई (डीबीयू) शामिल है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग इकाइयों (डीबीयू) का ई-उद्घाटन किया। इनमें श्रीनगर के लाल चौक के पास क्लॉक टावर और जम्मू के छन्नी रामा में जम्मू-कश्मीर बैंक की एक-एक इकाई (डीबीयू) शामिल है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा, आज देश डिजिटल इंडिया के सामर्थ्य का फिर एक बार साक्षी बन रहा है। आज 75 डिजिटल बैंकिग यूनिट्स देश के 75 जिलों में धरातल पर उतर रही हैं।
विज्ञापन
जेके बैंक के एमडी एवं सीईओ बलदेव प्रकाश ने बताया कि पीएम मोदी के हाथों हम उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। देश भर में लोगों को 75 डीबीयू समर्पित की गई। जम्मू-कश्मीर के प्रमुख वित्तीय संस्थान के रूप में जेके बैंक डिजिटल इंडिया के केंद्र सरकार के मिशन को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बैंकिंग और बुनियादी ढांचे के माध्यम से लोगों तक सरल वित्तीय सेवाएं पहुंचाईं जा रही हैं। विशेष रूप से डीबीयू स्वयं सेवा क्षेत्र और डिजिटल सहायता क्षेत्र में उपभोक्ताओं को एक कुशल, कागज रहित, सुरक्षित, बैंकिंग उत्पाद और डिजिटल सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
डीबीयू संबंधित जिले में वित्तीय समावेश और डिजिटल बैंकिंग साक्षरता के लिए काम करेंगे। ये चौबीस घंटे खुले रहेंगे और लगभग सभी बैंकिंग सेवाएं साल भर स्वयं सेवा मोड के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी।