{"_id":"64a0fabde9337a9c5705dec4","slug":"pm-said-amarnath-yatra-is-a-divine-grand-form-of-country-heritage-shah-wished-devotees-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2023: पीएम बोले-अमरनाथ यात्रा देश की विरासत का दिव्य-भव्य स्वरूप, शाह ने भक्तों को दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2023: पीएम बोले-अमरनाथ यात्रा देश की विरासत का दिव्य-भव्य स्वरूप, शाह ने भक्तों को दी शुभकामनाएं
Sun, 02 Jul 2023 10:39 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:39 AM IST
सार
अमरनाथ यात्रा सुचारू तरीके से चल रही है। जम्मू से पवित्र गुफा के लिए तरफ लगातार जत्थे रवाना किए जा रहे हैं। इस यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह लगातार नजर बनाए हुए हैं। दोनों ने भक्तों को इसके लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
पवित्र अमरनाथ गुफा में हिमलिंग की पूजा करते पंडित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा को देश की विरासत का दिव्य और भव्य स्वरूप बताते हुए कहा, मेरी कामना है कि बाबा बर्फानी के आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं के जीवन में नए उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हो, साथ ही अमृतकाल में हमारा देश संकल्प से सिद्धि की ओर तेजी से आगे बढ़े। गृहमंत्री अमित शाह ने सभी को यात्रा की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रा सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा का प्रतीक है। प्रशासन ने बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्थाएं की हैं। सुखद यात्रा हमारी प्राथमिकता है। इस बीच बम-बम भोले और जय बाबा बर्फानी के जयघोष के बीच श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में 7900 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बाबा के दरबार में भक्तों के जोश से पूरा माहौल शिवमय बना रहा। हर कोई पवित्र गुफा में बर्फ से निर्मित भोलेनाथ के दर्शन को आतुर था। शनिवार तड़के बालटाल और पहलगाम रूट से पवित्र गुफा के लिए 5600 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।
विज्ञापन
इसमें दोमेल (बालटाल) से 3600 और नुनवान (पहलगाम) से 2000 श्रद्धालु शामिल हुए। राजभवन में स्थापित श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कंट्रोल रूम से 24 घंटे यात्रा संचालन व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। वर्ष 2022 में पहले दिन छह हजार से अधिक, वर्ष 2019 में 8403 और वर्ष 2018 में पहले दिन खराब मौसम के कारण यात्रा के देरी से शुरू होने से 1007 यात्रियों ने दर्शन किए थे।
शनिवार तड़के बालटाल बेस कैंप गांदरबल से सचिव योजना विकास और निगरानी विभाग (बालटाल के नोडल अधिकारी) डॉ. राघव लंगर ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया। शनिवार तड़के आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से दूसरे जत्थे में कश्मीर के लिए 186 वाहनों में 4416 श्रद्धालु रवाना हुए।
पवित्र गुफा में आरती की गई, रोज होगा लाइव प्रसारण : शनिवार सुबह पवित्र गुफा परिसर में भोलेनाथ की आरती की गई। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने आरती का वीडियो पोस्ट किया है। पवित्र गुफा से लाइव आरती एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शाम 5:30 बजे तक और शाम 4 से 4:30 बजे तक एमएच-1 प्राइम पर प्रसारित होगी।