फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Raily jammu

Jammu News: पीएम की रैली में जनसैलाव...स्टेडियम फुल होने पर हजारों लोग निराश लौटे

विज्ञापन
PM Raily jammu
-विक्रम और ज्यूल के पास पुलिस ने रोक दिए लोग, बड़ी स्क्रीनों पर सुनाया संबोधन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए बारिश में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि एमए स्टेडियम फुल हो गया। इस पर पुलिस ने लोगों को प्रवेश नहीं दिया और विक्रम व ज्यूल चौक पर ही रोक लिया गया। दोनों ही जगहों पर लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को जानकारी दी गई कि स्टेडियम फुल हो चुका है। प्रशासन ने बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाया।
दरअसल, बड़ी तादाद में कठुआ, सांबा, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी और पुंछ से लोग रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कई लोगों ने यहां तक कहा कि वह सुबह चार बजे से अपने घरों से निकले हुए हैं। अब वह जनसभा में शामिल हुए बिना नहीं जाएंगे। तमाम मिन्नतों के बाद भी सुरक्षाबलों ने लोगों को नहीं जाने दिया। इससे लोग लौट गए।
विज्ञापन

अघोषित कर्फ्यू लगा दिया
बता दें कि शहर में एशिया चौक, ज्यूल चौक के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया था। यहां किसी को नहीं जाने दिया गया। वेयर हाउस में भी लोगों के वाहनों को नहीं रुकने दिया गया। एमए स्टेडियम फुल होने से गुलशन ग्राउंड में एलईडी लगाकर रैली का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कहा गया, लेकिन बहुत ही कम संख्या में लोग पहुंचे। अन्य जगहों पर भी लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed