फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM railly, jammu news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर को 3161 करोड़ के प्रोजेक्टों की सौगात देंगे पीएम मोदी

विज्ञापन
PM railly, jammu news
- 20 को प्रस्तावित रैली में 124 परियोजनाओं का नींवपत्थर और एम्स विजयपुर सहित 85 प्रोजेक्टों का करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन

- प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विस्तार, सेवा वितरण प्रणाली में मजबूती, रोजगार के अवसर और विकास को मिलेगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम जम्मू में 20 फरवरी को प्रस्तावित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के लोगों को 3161 करोड़ रुपये की 209 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें ई माध्यम से 124 प्रोजेक्टों का नींव पत्थर रखेंगे। एम्स विजयपुर सहित 85 परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। इन परियोजनाओं से बुनियादी ढांचे में विस्तार, सेवा वितरण प्रणाली में मजबूती, रोजगार के अवसर और प्रदेश में विकास व समृद्धि को रेखांकित किया जाएगा। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर में यह दूसरी सार्वजनिक रैली है। इससे पहले 24 अप्रैल 2022 को उन्होंने सांबा जिले की पल्ली पंचायत में रैली को संबोधित किया था।
इन परियोजनाओं का रखेंगे नींव पत्थर : प्रधानमंत्री औद्योगिक क्षेत्र में भारी निवेश और रोजगार के अवसरों के लिए 2210 कनाल भूमि में 9 नई औद्योगिक संपदाओं के विकास का नींव पत्थर रखेंगे। इसी तरह शहरी ढांचे में जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत डेटा सेंटर/डिजास्टर रिकवरी केंद्र इंटिग्रेटेड कमांड और कंट्रोल केंद्र, परिमपोरा श्रीनगर में ट्रांसपोर्ट नगर का उन्नयन पुनरुद्धार के अलावा सड़क ढांचे में 891.53 करोड़ रुपये की लागत वाली 62 सड़क परियोजनाओं और 42 पुलों के निर्माण व विस्तारीकरण का नींव पत्थर रखेंगे। पारगमन आवास में अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, शोपियां और पुलवामा में नौ स्थानों पर कश्मीरी विस्थापितों के लिए 2816 फ्लैटों का नींव पत्थर भी रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये परियोजनाएं होंगी शुरू : प्रधानमंत्री ई माध्यम से जम्मू, पुलवामा, बारामूला, श्रीनगर, बड़गाम, रामबन और सांबा जिला में 7 ग्रिड स्टेशन, 3 रिसीविंग स्टेशन, 3 ट्रांसमिशन लाइन परियोजनाएं शुरू करेंगे। 184.19 करोड़ रुपये की लागत से 12 सड़क परियोजनाओं और 3 पुलों को भी शुरू किया जाएगा। सांबा में पांच सामान्य अपशिष्ट उपचार संयंत्र, श्रीनगर शहर में इंटेलिजेंट यातायात प्रबंधन प्रणाली, नरवाल फल मंडी का आधुनिकीकरण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, गांदरबल और कुपवाड़ा के दो स्थानों पर कश्मीरी विस्थापितों के लिए पारगमन आवास में 224 फ्लैट, कठुआ में ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी, महानपुर (कठुआ), नीली नाला (उधमपुर), सुंदरबनी (राजोरी), कोकरनाग (अनंतनाग) में डिग्री कालेज भवनों के ढांचे, एम्स विजयपुर, आईआईएम, रियासी में रेलवे पुल आदि का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए स्टेडियम व आसपास इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई
मोदी की रैली को देखते हुए एमए स्टेडियम के साथ आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश भाजपा कैडर को जम्मू के अलावा सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी आदि जिलों से भीड़ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर बैठकों और सभाओं का दौर जारी है। इसमें प्रमुख रूप से अयोध्या में श्री राम लला के विराजमान होने के बाद प्रधानमंत्री का जम्मू-कश्मीर के पहले दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रामभक्त काफी उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं के अलावा रैली में बड़ी संख्या में रामभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद
इस बीच नई दिल्ली में 17 से 18 फरवरी को हो रही राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर से सौ से अधिक प्रदेश पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि रैली में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस रैली को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जम्मू से चुनाव प्रचार के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed