फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm narendra modi warned to pakistan on ceasefire violation

सियाचिन में मोदी ने दिवाली के बहाने पाक को दी चेतावनी

Fri, 24 Oct 2014 10:59 PM IST
Updated Fri, 24 Oct 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi warned to pakistan on ceasefire violation

सियाचिन की बर्फीली ऊंचाइयों में जवानों संग दिवाली मनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक तरह से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उनके पहुंचने से कुछ देर पहले तक सीमा पर पाकिस्तानी बंदूकें गरज रही थीं। मोदी ने दिवाली के दिन दुनिया की सबसे ऊंची अग्रिम पोस्ट पर रहकर पीएम के रूप में पहली दिवाली जवानों के नाम की।

विज्ञापन


मोदी ने जवानों को खुद खाना परोसा, हाथ धुलवाए और हाथ मिलाया। उन्होंने कहा कि जवानों के बूते ही देश के सवा सौ करोड़ लोग खुशी-खुशी दिवाली मनाते हैं। चैन की नींद सो पाते हैं। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन देने के ऐलान पर कहा कि कितने दशक बीत गए लेकिन यह काम उनके ही भाग्य में लिखा था।
विज्ञापन


नेशनल वार मेमोरियल बनाने के वादे को पूरा करने का भरोसा भी दिया। माइनस तीस-चालीस डिग्री तापक्रम वाली इस पोस्ट की दुर्गम परिस्थितियों का भी जिक्र अपने 13 मिनट के संबोधन में किया। उन्होंने कहा यहां के हालत कोई यहां आए बगैर नहीं समझ सकता। कितने जवान बर्फ में दब गए। शव 21 साल बाद मिल रहे हैं। कुछ परिवारों को अपने सपूतों के लौटने का इंतजार आज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने विजिटर बुक में लिखा भावुक संदेश

pm narendra modi warned to pakistan on ceasefire violation

पीएम ने विजिटर बुक में लिखा कि जवानों का त्याग ऋषि-मुनियों से कम नहीं है। सियाचिन से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दिवाली की शुभकामना देकर भावुकता का इजहार भी किया। वह पहले पीएम हैं जो दिवाली के दिन सियाचीन में अपने घरों से दूर दुश्मन की गोलियों से रूबरू जवानों को यह अहसास करा गए कि त्योहार पर याद करने वाला शख्स ही पीएम की कुर्सी पर बैठा है।

मोदी ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जवान परिवार के साथ गर्व के साथ जीवन बिता सकें, इसकी व्यवस्था हमारी जिम्मेदारी है। सिर्फ सीमा की रक्षा ही नहीं जवान आपदा के वक्त भी राहत में तत्परता के साथ काम करते रहे हैं। अपनी जवानी खपा रहे हैं ताकि देश की जवानी कायम रहे।

दुनिया की सबसे दुर्गम पोस्ट पर पीएम मोदी

pm narendra modi warned to pakistan on ceasefire violation

सियाचीन के बंजर बर्फीले रेगिस्तान में सेना के तीन हजार जवान तैनात हैं। पाकिस्तान ने जब पर्वतारोहियों का दल भेजकर इस बर्फीली चोटी पर कब्जे की कोशिश की तो जबाव में भारत ने आपरेशन मेघदूत के तहत 1984 में इस चोटी पर कब्जा जमाया था।  सियाचीन ग्लेशियर पर भारत अब मजबूत स्थिति में है।

पाकिस्तान की पोस्टें यहां निचले स्थानों पर हैं। यहां दुश्मन का सामना करते जितने जवान शहीद नहीं  हुए उससे अधिक ठंड के कारण जान गंवा बैठे। भारत इस पोस्ट पर प्रतिदिन 10 करोड़ रुपये खर्च करता है। जवानों के लिए हेलीकाप्टर से रसद भेजी जाती है। उन्हें बर्फीली सर्दी से बचने के लिए खास जूते और वर्दीं पहनना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed