फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Narendra Modi to kickoff Jammu and Kashmir poll campaign from Kishtwar on Nov 22

22 को किश्तवाड़ में रैली करेंगे पीएम मोदी

Tue, 18 Nov 2014 12:22 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to kickoff Jammu and Kashmir poll campaign from Kishtwar on Nov 22

जम्मू-कश्मरी में भाजपा के प्रचार अभियान को शुरू करने के लिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी रियासत आएंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि 22 नवंबर को मोदी किश्तवाड़ से भाजपा के मिशन 44 प्लस के लिए रैली कर प्रचार अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि मोदी भाजपा के स्टार प्रचारक हैं और रियासत में चुनाव के दौरान उनकी दस रैलियां प्रस्तावित हैं। किश्तवाड़ के बाद मोदी की अगली रैली श्रीनगर और उधमपुर में होगी।
विज्ञापन


श्रीनगर में 27 नवंबर और उधमपुर में 30 नवंबर को मोदी की रैली प्रस्तावित है। रियासत में मिल रहे जनसमर्थन से उत्साहित भाजपा ने अपने मिशन 44 प्लस को भी 50 प्लस में बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मोदी की रैलियां और ज्यादा जरूरी हो जाती हैं। रियातस में 25 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक चुनाव होने है, जिसके नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे।

3डी रैलियों से प्रचार करेंगे मोदी

PM Narendra Modi to kickoff Jammu and Kashmir poll campaign from Kishtwar on Nov 22

मोदी के प्रचार अभ‌ियान की खास बात होगी कि मोदी इस दौरान 3डी रैलियां भी करेंगे। लोकसभा चुनावों के दौरान भी मोदी 3डी रैलियों के माध्यम से एक साथ एक से अधिक स्‍थानों पर प्रचार कर चुके हैं।

हालांकि मोदी की 22 नवंबर वाली रैली में 3डी तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पहले भाजपा ने तय किया था कि करीब 70 सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा लेकिन अब भाजपा रियासत की 87 सीटों पर उम्मीदवार उतारने जा रही है।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा रियासत में अपने दम पर चुनाव में उतरी है। हालांकि पीडीपी और अलगाववादी नेता पीएम मोदी से मिल चुके हैं लेकिन भाजपा ने किसी तरह के गठबंधन से इनाकर किया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को रियासत की छह में से तीन सीटें हासिल हुई थीं।

दो दिन प्रचार करेंगे राजनाथ सिंह

PM Narendra Modi to kickoff Jammu and Kashmir poll campaign from Kishtwar on Nov 22

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के सिलसिले में 19 नवंबर से चेनाब घाटी के डोडा और किश्तवाड़ जिलों के दो दिवसीय दौरे में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

राजनाथ सिंह डोडा जिले के भदरवाह और किश्तवाड़ जिले में सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह चेनाब घाटी में मतदाताओं को आकषिर्त करने के लिए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed