फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm narendra modi to address rally in kishtwar today

मोदी किश्तवाड से करेंगे 'मिशन कश्मीर' का आगाज

Sat, 22 Nov 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 22 Nov 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
pm narendra modi to address rally in kishtwar today

जम्मू-कश्मीर में भगवा फहराने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज भाजपा के मिशन कश्मीर का आगाज करने जा रहे हैं। मोदी जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में रैली कर पार्टी के प्रचार अभियान की भी शुरूआत करेंगे। मोदी लहर पर सवार भाजपा ने उत्साहित होकर पहले ही अपने मिशन 44 प्लस को मिशन 50 में बदल दिया है।

विज्ञापन


रियासत में पांच चरणों के चुनाव में पीएम मोदी ही पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। मोदी रियासत में कुल दस रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी की रैली से पहले किश्तवाड़ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस और सेना ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मोदी के आगमन से पूर्व राज्य में हाई अर्ल्ट घोषित किया गया है।
विज्ञापन


रैली के लिए किश्तवाड़ में अभूतपुर्व सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों के साथ ही स्नाइपर्स भी तैनात किए गए हैं। रैली में शामिल होने आ रहे सभी लोगों के पहचान पत्र देखे जा रहे हैं। किश्तवाड़ जाने वाले सभी रास्तों पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है जो हर गाड़ी की गहन तलाशी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटी में कमल खिलाने के लिए मोदी के प्रचार अभियान की अगली रैली 27 नवंबर को श्रीनगर में और 30 नवंबर को उधमपुर में होगी। बता दें कि रियासत में मतदान का पहला चरण 25 नवंबर को है। मोदी की रैली से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी 21 नवंबर को श्रीनगर के बांदीपोरा और जम्मू के रामबन में रैली कर कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरूआत की।

सोनिया ने बांदीपोरा और रामबन की रैली में केंद्र सरकार पर करारे हमले किए हैं। अब देखना होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी इन हमलों का जवाब किस तरह देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed