पीएम मोदी ने मुफ्ती के बयान पर तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के नवनिर्वचित मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के विवादित बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। संसद में लगातर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार पर किए जा रहे हमलों के बाद मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उसे खारिज करते हुए कहा कि ऐसे बयानों का समर्थन नहीं किया जा सकता।
मुफ्ती मुहम्मद सईद के विवादित बयान पर प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा कि अगर कोई इस प्रकार का बयान देता है तो हम उसका कभी समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘कोई कहीं बयान दे और हम उस पर यहां जवाब दें, ऐसा जरुरी तो नहीं।’
गौरतलब है कि रविवार को सईद के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक प्रेस कांफ्रेस में कहा था कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए पाकिस्तान, हुर्रियत और आतंकवादियों को जाता है।
आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
मंगलवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलेगी और संसद में पारित सभी प्रस्तावों को लागू किया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव का पूरा श्रेय वहां के लोगों को जाता है जिन्होंने भारी तादात में मतदान में हिस्सा लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संदेहों को दूर कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी सरकार देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है।
जम्मू कश्मीर में पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह सदन और 125 करोड़ लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर में बनी सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर काम करेगी।
सरकार इस तरह के बयानों से खुद को अलग करती है
संसद में लगातार विपक्षी दलों के द्वारा किए जा रहे हंगामे के बाद केंद्र सरकार की ओर से इस मुद्दें पर सरकार का पक्ष रखते हुए संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान से खुद को पूरी तरह अलग करती है। जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों और वहां की निवासियों को जाता है।
इस मसले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं कि केंद्र सरकार सईद के बयान से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जो बयान दिया, उसके बाद कई सदस्यों ने इस पर सवाल उठाए थे।
मैंने इसे कल स्पष्ट कर दिया था कि हमारी सरकार तथा हमारी पार्टी इस तरह के बयान से खुद को पूरी तरह अलग करती है। ऐसी टिप्पणियों का स्वागत करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।' उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि पूरा सदन इससे सहमत है। मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।'