फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm narendra modi refused of mufti mohammad sayeed's comments

पीएम मोदी ने मुफ्ती के बयान पर तोड़ी चुप्पी

Tue, 03 Mar 2015 10:27 PM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi refused of mufti mohammad sayeed's comments

जम्मू कश्मीर के नवनिर्वचित मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के विवादित बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। संसद में लगातर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार पर किए जा रहे हमलों के बाद मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के बयान पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उसे खारिज करते हुए कहा कि ऐसे बयानों का समर्थन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


मुफ्ती मुहम्मद सईद के विवादित बयान पर प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा कि अगर कोई इस प्रकार का बयान देता है तो हम उसका कभी समर्थन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘कोई कहीं बयान दे और हम उस पर यहां जवाब दें, ऐसा जरुरी तो नहीं।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को सईद के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद एक प्रेस कांफ्रेस में कहा था कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए पाकिस्तान, हुर्रियत और आतंकवादियों को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं क‌िया जाएगा

pm narendra modi refused of mufti mohammad sayeed's comments

मंगलवार को पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा कि उनकी सरकार आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलेगी और संसद में पारित सभी प्रस्तावों को लागू किया जाएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव का पूरा श्रेय वहां के लोगों को जाता है जिन्होंने भारी तादात में मतदान में हिस्सा लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संदेहों को दूर कर दिया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी सरकार देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है।

जम्मू कश्मीर में पीडीपी और भाजपा की गठबंधन सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह सदन और 125 करोड़ लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर में बनी सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर काम करेगी।

सरकार इस तरह के बयानों से खुद को अलग करती है

pm narendra modi refused of mufti mohammad sayeed's comments

संसद में लगातार विपक्षी दलों के द्वारा क‌िए जा रहे हंगामे के बाद केंद्र सरकार की ओर से इस मुद्दें पर सरकार का पक्ष रखते हुए संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान से खुद को पूरी तरह अलग करती है। जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव का श्रेय निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों और वहां की न‌िवास‌ियों को जाता है।

इस मसले पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं क‌ि केंद्र सरकार सईद के बयान से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने जो बयान दिया, उसके बाद कई सदस्यों ने इस पर सवाल उठाए थे।

मैंने इसे कल स्पष्ट कर दिया था कि हमारी सरकार तथा हमारी पार्टी इस तरह के बयान से खुद को पूरी तरह अलग करती है। ऐसी टिप्पणियों का स्वागत करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।' उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि पूरा सदन इससे सहमत है। मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करने का सवाल ही पैदा नहीं होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed