फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Live Update Pm Narendra modi Rally in kathua jammu for Lok sabha election 2019

दो पीएम की बात पर मोदी का हमला, कश्मीर कोई वसीयत में लिखवाकर नहीं लाया

Sun, 14 Apr 2019 12:36 PM IST
vivek shukla एस खजूरिया, कठुआ
एस खजूरिया, कठुआ Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Apr 2019 12:36 PM IST
सार

  • जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का बच्चा-बच्चा भारतीय: मोदी
  • बोले- मोदी न बिकता, न झुकता और न ही डरता है
  • कांग्रेस के अलावा नेकां व पीडीपी के वंशवाद पर करारा हमला किया
  • बोले पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को नागरिकता देने की पूरी कोशिश करेंगे

विज्ञापन
Live Update Pm Narendra modi Rally in kathua jammu for Lok sabha election 2019
पीएम मोदी ने कठुआ में रैली को किया संबोधित - फोटो : अनिल कुमार

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आक्रामक शैली में कांग्रेस, नेकां व पीडीपी के वंशवाद पर करारा हमला करते हुए कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का बच्चा-बच्चा भारतीय है। कांग्रेस और जम्मू कश्मीर में उनके साथी वंशवादी परिवार दो प्रधानमंत्री बनाने की चाहे जितनी कोशिश कर ले, मोदी उनके सामने दीवार की तरह खड़ा है। अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार सुन ले मोदी न बिकता है, न झुकता ह और न ही डरता है। 
विज्ञापन


कठुआ स्टेडियम में भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने 41 मिनट के अपने भाषण में कहा कि अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों ने जम्मू कश्मीर की तीन पीढ़ियों को बर्बाद किया है। यह परिवार मोदी को जितनी भी गालियां दे, अपने परिवार से चाचा, भतीजा, मामा, साला को चुनाव मैदान में उतारे, लेकिन मोदी के रहते देश के टुकड़े नहीं कर पाएंगे। एक देश में दो प्रधान, दो विधान के खिलाफ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कठुआ की धरती पर आकर विरोध किया। मुखर्जी का विरोध भाजपा के लिए शपथ पत्र है और पत्थर की लकीर है, जिसे कोई मिटा नहीं सकता। देश का चौकीदार भी इसी भावना पर अटल है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सुधरने की आशा नहीं की जा सकती। आजादी के समय वाली कांग्रेस और गांधी की विदाई के बाद वाली कांग्रेस अलग है। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर से सेना को हटाना चाहती है। पाकिस्तान से पैसे लेकर युवाओं को भड़काने वालों से बिना शर्त बातचीत करना चाहती है। सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) को हटाने की बातें कर रही है। सेना का मनोबल तोड़ना चाहती है। कांग्रेस जितनी भी कोशिश कर ले देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट के लिए जम्मू कश्मीर में सेना को जोखिम में डालना चाहती हैं कांग्रेस। 60 साल तक देश की जनता से अन्याय करने वाली कांग्रेस न्याय की बातें कर रही है। कश्मीरी पंडितों को अपने ही देश में विस्थापित होना पड़ा। क्या कांग्रेस उनको न्याय दे सकती है? 1984 के दंगों में मारे गए सिखों के परिवारों को कांग्रेस न्याय दे सकती है? कांग्रेस का घोषणा पत्र ढकोसला है। चौकीदार कश्मीरी पंडितों को उनकी जमीन पर बसाने का संकल्प ले चुका है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी पाकिस्तान के रिफ्यूजियों व पीओजेके के रिफ्यूजियों को नागरिकता देने का पूरा प्रयास मोदी सरकार करेगी। 

पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों की हवा निकाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस, नेकां और पीडीपी की महामिलावट का पर्दाफाश हो चुका है। सालों तक जो इन दलों के मन में था, वह बाहर आ चुका है। आए दिन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने, खूनखराबा करने की धमकी पाकिस्तान देता रहा। न्यूक्लियर पावर होने पर धमकाता रहा। पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों की हवा निकाल दी गई है। नेकां व पीडीपी भी दो प्रधान दो विधान की धमकी दे रहे हैं। यह सुन ले जम्मू कश्मीर का कोई वंशवादी दल अपनी वसियत में लिखवाकर नहीं लाया है। जम्मू कश्मीर भारत का अटूट अंग है। संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर ने पंजाब और पुणे में अपने भाषण में कहा था कि वंशवाद लोकतंत्र का दुश्मन है। ऐसे में डॉ. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि वंशवाद वाली पार्टियों के खिलाफ वोट कर ही हो सकती है। 

कांग्रेस के लिए सेना केवल कमाई का साधन
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए सेना केवल कमाई का साधन रहा है। रक्षा सौदों में बोफोर्स, सब मैरीन, हेलिकाप्टर खरीद में मलाई खाने के अलावा कांग्रेस ने सेना को कोई महत्त्व नहीं दिया। कांग्रेस की वोट राजनीति ने कभी वीर सैनिकों व देश के साथ न्याय नहीं किया। एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस सवाल उठाती है। सेना का मनोबल कम करने का काम कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस व सहयोगी दल पाप कर रहे हैं। इनकी सच्चाई से देश को सतर्क रहना होगा। अब हालात बदल गए है। वो दिन गए जब धमकियों पर भारत की सरकार खामोश हो जाया करती थी। यह नया हिंदुस्तान है। आतंकवादियों को घुसकर मारेगा भी और ऐसे देश विरोधी लोगों को बेनाब भी करेगा। सेना के प्रति कांग्रेस के रवैये से मेरा पक्का विश्वास हो गया हं कि कांग्रेस को कभी भी सेना पर भरोसा नहीं था। कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का नाम सुनते ही घबरा और बौखला जाती है। जबकि देशवासियों का सीना गर्व से तन जाता है। 

कांग्रेस से तीन गुणा ज्यादा सीटें भाजपा को मिलेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2014 से भी जबरदस्त लहर उन्होंने इस बार के चुनाव में देश में देखी है। सर्वे की बात से साफ हैं कि कांग्रेस से तीन गुणा ज्यादा सीटें भाजपा की आने जा रही है। कांग्रेस का बचना मुश्किल है। नेता आते-जाते रहते हैं। देश हमेशा रहेगा। देश है तो राष्ट्रवाद है। देश में कुछ लोग मोदी के विरोध में राष्ट्रवाद का भी विरोध करने लगे है। कहते हैं मोदी राष्ट्रवाद की बातें क्यों करता है। राष्ट्रवाद की बातें करना जरूरी हैं क्योंकि इससे कई के नकाब उतरते हैं। 

परिहार बंधुओं व चंद्रकांत शर्मा को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किश्तवाड़ में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए भाजपा नेताओं अनिल परिहार और अजीत परिहार के अलावा हाल ही में आतंकवादियों द्वारा मारे गए चंद्रकांत शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में शहीद होने वाले भाजपा व देशभक्त लोगों को व उनके परिवारों को वह नमन करते हैं। इनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। साहस व बलिदानों से ही देश की अखंडता बरकरार है। 

भारी मतदान आतंकवादियों, पाकिस्तान व महामिलावट को झटका
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रथम चरण में जम्मू व बारामूला सीटों पर मतदाताओं ने भारी मतदान कर पाकिस्तान, आतंकवादियों व महामिलावट करने वाले दलों को करारा झटका दिया है। 

पीएम मोदी की रैली के लाइव अंश

12:25 PM: जम्मू-कश्मीर में भाजपा का विजय घोष सीमा पार भी कुछ लोगों की नींद उड़ाएगा। आपका एक एक वोट और माता का आशीर्वाद इस चौकीदार को मजबूत करेगा। अब आप एक संकल्प लीजिए कि मैं जो बोलूंगा उसके बाद आप बोलना। सभी बोलेंगे, पक्का बोलेंगे। घर-घर में है चौकीदार नारा बोलेंगे। आतंकवाद पर हो आखिरी वार, घुसपैठिए भागे सीमा पार, टूटेगी जात पात की दीवार। भारत माता की जय, जय भीम के नारे के साथ पीएम मोदी की रैली संपन्न हुई।         

12:20 PM: देश में फिर एक बार मोदी सरकारी आएगी। पाकिस्तान से आए लोगों को नागिरकता देने के लिए कानून बनाने का प्रयास करेगी। सीमा से सटे लोगों को आरक्षण का लाभ दिया गया है। गरीब परिवार को अपना घर, टायलेट और बिजली कनेक्शन मुफ्त में मिल रहा है। छोटे किसानों को हर वर्ष 75 हजार करोड़ रुपए मिलना शुरू हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर से सड़क, बंकर, पुल, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे संस्थान बन रहे हैं।

12:18 PM: कांग्रेस क्या कभी कश्मीरी को न्याय दिलवा सकेगी। क्या 84 के दंगों के प्रभावितों को न्याय दिलवा सकेगी वो तो न्याय दिलवाने के नाम पर धोखा कर देती है। पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस का देश को धोखा देना राजनीतिक चरित्र है। कांग्रेस आज भले ही कश्मीरी पंडितों का नाम लेने से कतरा रही है। लेकिन यह चौकीदार कश्मीरियों को उनकी जमीन पर बसाने के लिए वचनबद्ध है। यह काम शुरू हो चुका है।

12:17 PM: पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को चेताया कि मोदी ने बिकता है, न डरता है न झुकता है। कांग्रेस ने जो पाप किया है उसने जो गलतियां की है वो भारत आज तक भुगत रहा है। आज वो सत्ता से बाहर है। वो वापसी के लिए सारी हदें तोड़ रही है। कांग्रेस देशभर में वोट किन मुद्दों पर मांग रही है। वो कह रही है कि यह गंभीर बात है। उससे सुधरने की कोई आशा नहीं करें। आजादी से पहले की कांग्रेस अलग थी। गांधी की विदाई के बाद वाली कांग्रेस अलग है। कांग्रेस में ऐसे कीटाणु घुस गए हैं। इसलिए कांग्रेस कह रही है कि वो जम्मू-कश्मीर से सेना को हटा देगी।

12:15 PM: जम्मू-कश्मीर नए भारत और नई नीति पर भी मुहर लगाने वाला है। पिछले कुछ दिनों में आपने भी देखा कि किस तरह से कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी की महामिलावट पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है। बरसों से जो इनके मन में था जो वो चाहते थे चोरी छिपे जिसके लिए काम कर थे वो अब खुलेआम सामने आ गया है।

12:12 PM: कांग्रेस से पूरे देश को सतर्क रहना बहुत जरूरी है। यह जिस तरह से देश को ले जा रहे थे इससे भारत कभी मजबूत राष्ट्र के तौर पर उबर नहीं पाता। अब हालात बदल गए हैं वो दिन लद गए हैं। जब धमकियों से भारत की सरकार डर जाती थी। यह नया हिंदुस्तान है। आतंकियों को घुसकर मारेगा भी और सामने आने वाले लोगों को बेनकाब भी करेगा। 

12:10 PM: पाकिस्तान परमाणु के नाम पर धमकाता रहता था। जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट अंग है। बाबा साहिब आंबेडकर भारत के संविधान निर्माता 1940 के दरमियान उनका पंजाब में भाषण हुआ था। आज उनकी जयंती है। जम्मू, कश्मीर या लद्दाख हो यहां का बच्चा बच्चा भारतीय है। कुछ मुट्ठी भर लोगों का यहां का नागरिक गुलाम नहीं होता। यहीं वह धरती है यहीं कठुआ है यहां पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तिरंगा फहराया था। 

12:07 PM: सेना का नाम बढ़ता है। जिस प्रकार से सेना के प्रति कांग्रेस का रवैया रहा है यह देखते हुए मेरा विश्वास पक्का हो गया है कि कांग्रेस को कभी भी देश की सेना पर भरोसा नहीं था। हमारे वीर सैनिकों के पराक्रम पर उनकी शक्ति को हमेशा कांग्रेस ने कम करके आंका। उस पर कांग्रेस ने संदेह किया। इसलिए कांग्रेस ने सेना को आतंकियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने से रोका। उन्हें लगता था कि सेना को कहेंगे तो 1962 जैसा हो जाएगा और उनकी नैया डूब जाएगी। सेना हमारी महान है। इस बात को समझा ही नहीं है। हम सेना की ताकत राष्ट्र रक्षा में लगाते हैं। 

12:04 PM: राष्ट्रभक्ति को कम आंकने वाले वहीं लोग हैं जो अपने स्वार्थ के लिए राष्ट्र हित से समझौता कर लेते हैं। सवाल यह है कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक का नाम सुनते ही इतना घबरा क्यों जाती है। इतना बौखला क्यों जाती है? आप सर्जिकल स्ट्राइक सुनते ही आपका सीना तन जाता है। आपको गौरव होता है। हर हिन्दोस्तान को अभियान होता है। 

12:01 PM: कैप्टन अमरिंदर सिंह को बरसों से जानता हूं। मैं समझ सकता हू्ं कि परिवार भक्ति के लिए उन पर किस तरह से दवाब बनाया गया। इसी वजह से कैप्टन को भी झुकना पड़ा। कांग्रेस ने जो किया वो जलियांवाला बाग के शहीदों का अपमान था कि नहीं था। उपराष्ट्रपति की गरिमा का अपमान था। 

11: 55 AM: अब तो कांग्रेस का बचना मुश्किल है। चप्पे-चप्पे में तैनात सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों को मैं सलाम करता हूं।

11:52 AM: भारत के लोकतंत्र की ताकत को आपने पहले चरण में सिद्ध किया है। जम्मू और बारामुला में भारी मतदान कर आतंकिकयों के आकाओं और पाकिस्तान और महामिलावटियों को कड़ा झटका दिया है। मैं पूरा देश का दौरा करके आया। पूरे देश का भ्रमण किया और जम्मू में आया और अनेक राज्यों में जाकर के आया। मैंने 2014 से भी जबरदस्त लहर देखी है। जितने सर्वे आ रहे हैं उसमें साफ है कि कांग्रेस को जितनी सीट की संभावना उससे ज्यादा भाजपा को तीन गुणा सीट मिलेंगी।

11:49 AM: मैं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाई अनिल परिहार ओर अजीत परिहार को भी नमन करता हूं। आतंक के खिलाफ लड़ाई में आपका यह बलिदान पूरा देश याद रखेगा। वीर चंद्र कांत शर्मा जी ने देश के लिए जीवन समर्पित कर दिया उन्हें मैं श्रद्घांजलि देता हूं। आपके साहस ओर हौसले से ही भारत का लोकतंत्र और भारत की अखंडता इतनी मजबूत है।

11: 47 AM: जैसे मैंने शुरू में कहा कि आज देश के संविधान निर्माता बाबा साहिब की जयंती है। मैं बाबा साहिब को कोटी कोटी नमन करता हूं। 

11: 45 AM: पीएम मोदी ने डोगरी में अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि, मिगी विश्वास है कि भाजपा लौअड़ी आगे, खरी उतरी है। कन्ने पूरा आश्वासन है कि इस बार तुस मेगी सेवा करने का मौका देगे। मंच पर विराजमान सभी वरिष्ठ नेताओं और विशाल समर्थक पधारे हुए हैं। कठुआ के मेरे प्यारे भाईयो। सबसे पहले आप सभी को मैं बैसाखी को बहुत बहुत बधाई देता हूं। 

11: 40 AM : पीएम मोदी को डोगरा पगडी पहनाकर मंच पर भाजपा के प्रदेश प्रधान रवीन्द्र रैना ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed