{"_id":"f1ab51fc2e7d63ede0ff5f94a21d0cf0","slug":"pm-narendra-modi-rally-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर हिट स्टाइल में लर्गाई चुनावी वायदों की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर हिट स्टाइल में लर्गाई चुनावी वायदों की झड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Dec 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के लोगों को क्या चाहिए... क्या चाहिए... नौजवान को रोजगार चाहिए। बच्चों को बेहतर शिक्षा चाहिए। बोलो चाहिए। बीमारों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा चाहिए। चाहिए कि नहीं। क्या किसी ने सरकार से बंगला गाड़ी की मांग की है।
यहां बैठे किसी ने की है क्या। नहीं न। हां लोग मांगते है पानी, रोजगार और दो वक्त आनंद से खाना। जो सरकार ऐसा नहीं करती तो ऐसी सरकारों को हराना चाहिए या नहीं। कुछ ऐसे हीअपने सुपर हिट स्टाइल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांबा जिले के राया मोड़ में हजारों की भीड़ की खूब वाह वाही लूटी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 मिनट के अपने भाषण में चुनावी वायदों की झड़ी भी लगाई। उन्होंने कहा कि रियासत में अगर भाजपा की सरकार बनी तो 1947 के बाद से स्थायी पुनर्वास को तरस रहे 12 लाख रिफ्यूजियों (विस्थापितों) की समस्याओं का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
जम्मू संभाग के लोगों की नब्ज को उन्होंने सहलाते हुए कहा कि राज्य की वर्तमान और पूववर्ती सरकारों ने जम्मू की परवाह नहीं की। कोई भी सरकार भेदभाव नहीं कर सकती। रियासत के हर क्षेत्र को सामान अवसर मिलने चाहिए। भाजपा की सरकार बनी तो इसे सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में रियासत से भाजपा को मिली तीन सीटों से केंद्र में मजबूत सरकार बनाने में मदद मिली है। अगर ऐसे ही जम्मू कश्मीर में भाजपा की सरकार बनी तो लोगों की बुनियादी समस्याओं का हल किया जाएगा और वह जो जम्मू से मिले प्यार को ब्याज समेत लोटाएंगे।