फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बोले पीएम मोदी, आतंकी को मुंहतोड़ जवाब दिया है, देंगे और देते रहेंगे

Sun, 03 Feb 2019 12:14 AM IST
Pranjal Dixit प्रांजल दीक्षित, जम्मू
प्रांजल दीक्षित, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 03 Feb 2019 12:14 AM IST
खास बातें

  • प्रधानमंत्री श्रीनगर में असम, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के छात्रों के साथ की बातचीत
  • मोदी ने श्रीनगर में नए निर्वाचित सरपंचों के साथ भी की बातचीत
  • जम्मू में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बोले-कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों को छला

विज्ञापन
pm narendra modi visit jammu, srinagar and leh today live updates
श्रीनगर में लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:52 PM, 03-Feb-2019
श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया डल लेक का भ्रमण - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने नवनिर्वाचित पंचों एवं सरपंचों से मुलाकात और वार्ता के बाद डल लेक का भ्रमण किया।

 



 
04:40 PM, 03-Feb-2019
हम खुशहाली वाला कश्मीर चाहते हैं
मोदी ने कहा कि अटल बिहारी जी ने जो मिशन उन्हें दिया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। जम्मू, लद्दाख या कश्मीर सभी जगहों के लोगों को साथ लेकर सबका विकास होगा।  हम खुशहाली वाला कश्मीर चाहते हैं। इसके लिए सभी प्रकार के आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस सपने को पूरा करने में लोगों का सहयोग मांगते हुए मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि हीरो वही है जो सपने पूरा करने के लिए जीता है। कायर वह जो दूसरे को सपनों को मारता है। आज पूरे देश निहत्थे युवकों को कत्ल होते देख परेशान है। इस आतंक का पूरा मुकाबला किया जाएगा।

 
विज्ञापन
04:37 PM, 03-Feb-2019
पीएम विकास पैकेज के तहत  विस्थापित कश्मीरी पंडितों को बसाया जाएगा। जिन कश्मीरी पंडित भाइयों को यहां से अपने घर बार छोड़ना पड़ा, हम उनके पुनर्वास के लिए कश्मीर में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत प्रयास कर रहे हैं। उनके लिए आवास बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हर घर तक बिजली पहुंचाने के साथ-साथ, पर्याप्त बिजली देने की कोशिश भी की जा रही है। लेह-लदाख-कारगिल हो, जम्मू हो या फिर श्रीनगर, तीनों जगहों पर आज बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन से जुड़े अनेक बड़े परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।
04:31 PM, 03-Feb-2019
कश्मीरी भाषा से की शुरूआत
मोदी ने लद्दाख व जम्मू की तरह कश्मीर में भी भाषण की शुरूआत कश्मीरी भाषा से की। सभागार में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन स्वीकार किया।  अगर देश तय कर ले कि हमें गरीबी से मुक्त होना है, तो दुनिया की कोई ताकत हमें गरीब नहीं रख सकती है।  अगर देश तय कर ले कि हमें गरीबी से मुक्त होना है, तो दुनिया की कोई ताकत हमें गरीब नहीं रख सकती है।
04:28 PM, 03-Feb-2019
शहीद नजीर अहमद वानी का किया जिक्र
इसके बाद शहीद नजीर अहमद वानी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्हीं जैसे युवाओं की बदौलत घाटी में शांति आ सकती है। उन्होंने अन्य युवाओं से भी वानी से सीख लेते हुए देश सेवा करने की अपील की।
04:26 PM, 03-Feb-2019
युवाओं के आत्मविश्वास की तारीफ  
प्रधानमंत्री ने युवाओं से बातचीत करने से पहले उनके आत्मविश्वास की तारीफ की। कहा कि युवाओं का उत्साह उनकी ऊर्जा बढ़ाती है। देश भर से जो लोग उनके साथ लाइव जुड़े थे उनको श्रीनगर का तापमान के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि दिन के समय श्रीनगर का तापमान कम है। रात में यह और भी नीचे चला जाएगा। इसके बाद पंच सरपंच के चुनावों के बारे में वोट करने पर लोगों को कश्मीरी में बधाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:23 PM, 03-Feb-2019
Narendra Modi - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आज तीन जगह दौरा किया। जिसमें लद्दाख, जम्मू और श्रीनगर शामिल हैं। इस दौरान पीएम मोदी तीनों जगह अलग-अलग संस्कृति के रंग में दिखे। लद्दाख में वहां की वेशभूषा, जम्मू में जम्मू की और श्रीनगर में कश्मीरी पोशाक में दिखे। पीएम ने तीनों जगह स्थानीय भाषा में अपने संबोधन की शुरुआत की।
04:22 PM, 03-Feb-2019
तेलंगाना की छात्रा ने पीएम मोदी से किया सवाल - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना से एक बच्ची दीपिका ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि हमने पांच साल में शिक्षा के कई नए आयाम देखे। क्या आप उससे संतुष्ट हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ही चीज को दो तरीके से देखा जा सकता है। जहां तक प्रयास का सवाल है कि हम सही दिशा में निश्चित टाइम टेबल के साथ आगे बढ़ रह हैं। दुनिया में शिक्षा के जो मानदंड बने हैं, उस ग्लोबल स्टेंटडर्ड को एचीव करना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि हमारे देश के उन सब नौजवानों को यह अवसर मिलना चाहिए, शिक्षा के जिस क्षेत्र में वह जाना चाहते हैं। सरकार का काम है कि उसे विकसित करे। वर्तमान में वह सब काम किए जा रहे हैं। स्कील डेवलपमेंट बड़ा क्षेत्र है, जिस पर हम बल दे रहे हैं। कोशिश है कि हम ऐसे शिक्षा संस्थान का निर्माण करें जिससे देश के लोग बाहर जाने के बजाय दुनिया के देश के लोग यहां आएं। इस सपने को लेकर हम काम कर रहे हैं। मै संतोष अपनी पीठ थपथपाने के लिए नहीं करता हूं, बल्कि नए सपनों को जन्म देना। नए लक्ष्य तय करना। उन लक्ष्यों को पार करने के लिए एक बार फिर से चल पड़ना। यह मेरा लक्ष्य है।

 
04:20 PM, 03-Feb-2019
तेलंगाना की छात्रा ने पीएम मोदी से किया सवाल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री श्रीनगर में असम, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के छात्रों के साथ बातचीत की शुरू।
04:20 PM, 03-Feb-2019
राज्यपाल मलिक ने कहा कि मेरे यहां आने से पहले प्रधानमंत्री का कहना था कि गैरबराबरी नहीं होनी चाहिए। किसी की हकतलफी नहीं होनी चाहिए। वह हम कोशिश कर रहें। यहां आने के बाद पता चला कि कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। सड़क अधूरी, पुल अधूरा। पता किया पैसे नहीं हैं। इस पर हमने कारपोरेशन बनाया। 200 से ज्यादा योजनाएं 18 महीने में पूरी हो जाएंगी। हफ्ते में दो दिन शिकायतें सुननी पड़ती हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed