फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm MODI TO VISIT JAMMU AND KASHMIR IN APRIL

अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे जम्मू कश्मीर का दौरा, पूरे माह रियासत पर रहेगी देश की नजर

Tue, 28 Mar 2017 01:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
pm MODI TO VISIT JAMMU AND KASHMIR IN APRIL
नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo

अगले माह अप्रैल में जम्मू कश्मीर की गतिविधियों पर देश व दुनिया की पैनी नजर रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो अप्रैल को रियासत के दौरे पर आना है और देश की सबसे लंबी हाइवे टनल चिनैनी नाशरी का लोकार्पण करने के अलावा उधमपुर में रैली को भी संबोधित करना है। ऐसे में दुनिया की नजर प्रधानमंत्री के दौरे पर रहेगी। 

विज्ञापन


वहीं कश्मीर घाटी की दो लोकसभा सीटों श्रीनगर व अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में मतदान नौ अप्रैल और 12 अप्रैल को होना है और नतीजे 15 अप्रैल को आएंगे। जम्मू कश्मीर में इस महत्त्वपूर्ण सियासी गतिविधि पर भी देश व दुनिया की खास नजर रहेगी। इसके अलावा विधान परिषद की छह रिक्त सीटों पर भी 17 अप्रैल को मतदान होगा। इस घटना पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन


वहीं दरबार मूव परंपरा के तहत सरकार का दरबार भी अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जम्मू में बंद हो जाएगा। इसमें सरकार का कामकाज जम्मू से ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शिफ्ट हो जाएगा और मई महीने में श्रीनगर में सरकार का दरबार सजेगा। सचिवालय के अलावा राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों के दफ्तरों के अलावा अन्य कई महत्त्वपूर्ण विभागों का कामकाज भी अगले छह महीनों के लिए श्रीनगर में शिफ्ट होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed