{"_id":"58da17a54f1c1bda3763de4b","slug":"pm-modi-to-visit-jammu-and-kashmir-in-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे जम्मू कश्मीर का दौरा, पूरे माह रियासत पर रहेगी देश की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे जम्मू कश्मीर का दौरा, पूरे माह रियासत पर रहेगी देश की नजर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 28 Mar 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह अप्रैल में जम्मू कश्मीर की गतिविधियों पर देश व दुनिया की पैनी नजर रहेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो अप्रैल को रियासत के दौरे पर आना है और देश की सबसे लंबी हाइवे टनल चिनैनी नाशरी का लोकार्पण करने के अलावा उधमपुर में रैली को भी संबोधित करना है। ऐसे में दुनिया की नजर प्रधानमंत्री के दौरे पर रहेगी।
विज्ञापन
वहीं कश्मीर घाटी की दो लोकसभा सीटों श्रीनगर व अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में मतदान नौ अप्रैल और 12 अप्रैल को होना है और नतीजे 15 अप्रैल को आएंगे। जम्मू कश्मीर में इस महत्त्वपूर्ण सियासी गतिविधि पर भी देश व दुनिया की खास नजर रहेगी। इसके अलावा विधान परिषद की छह रिक्त सीटों पर भी 17 अप्रैल को मतदान होगा। इस घटना पर भी नजर रहेगी।
विज्ञापन
वहीं दरबार मूव परंपरा के तहत सरकार का दरबार भी अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जम्मू में बंद हो जाएगा। इसमें सरकार का कामकाज जम्मू से ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शिफ्ट हो जाएगा और मई महीने में श्रीनगर में सरकार का दरबार सजेगा। सचिवालय के अलावा राजभवन, पुलिस मुख्यालय, आयोगों के दफ्तरों के अलावा अन्य कई महत्त्वपूर्ण विभागों का कामकाज भी अगले छह महीनों के लिए श्रीनगर में शिफ्ट होगा।
विज्ञापन