फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   PM modi to initiate some big development projects in jammu and kashmir

विकास प्रोजेक्टों से में अलगाववाद और आतंकवाद को मात देंगे पीएम मोदी

Fri, 21 Oct 2016 07:01 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 21 Oct 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
PM modi to initiate some big development projects in jammu and kashmir
pm narendra modi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन कश्मीर के तहत विकास प्रोजेक्टों से अलगाववाद और आतंकवाद को मात देंगे। मिशन के तहत अलगाववादियों को अलग-थलग करने और आतंकवाद को कुचलने के साथ कश्मीरी युवकों का भटकाव रोकने के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने के रणनीति तय की गई है। इसी क्रम में पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर का दौरा नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर में संभव है।
विज्ञापन


दौरे में मोदी कश्मीर के जख्मों पर मरहम लगाने के साथ विकास प्रोजेक्टों की शुरुआत भी करेंगे। इसी क्रम में पीएम एशिया की सबसे बड़ी चिनैनी-नाशरी टनल भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अमर उजाला को बताया कि पीएम द्वारा चिनैनी-नाशरी टनल का उद्घाटन तय है।

डॉ. सिंह ने पीएम के संभावित दौरे के मद्देनजर टनल के निर्माण स्थल का दौरा दो महीने पहले किया था। तब टनल के इंजीनियरों ने एक-डेढ़ महीने का वक्त मांगा था। अब टनल पूरी तरह तैयार हो गई है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने पीएमओ से प्रधानमंत्री के दौरे के लिए समय तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में कश्मीर में हालात खराब हो जाने के कारण दौरे की तिथि तय नहीं हो पाई थी। अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। पीएम मोदी से चर्चा के बाद पीएमओ द्वारा दौरे की तिथि तय की जाएगी।
 

जम्मू-श्रीनगर की दूरी 22 किमी कम हो जाएगी

PM modi to initiate some big development projects in jammu and kashmir
चिनैनी टनल के लोकार्पण - फोटो : Demo Pic

जम्मू-कश्मीर दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री चिनैनी टनल के लोकार्पण के अलावा रोजगार से जुड़ी नई योजनाओं का एलान कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के युवकों में कौशल विकास के लिए चल रही उड़ान योजना को नया रूप देने पर भी विचार किया जा रहा है।

आतंकी बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद से कश्मीर में जारी हिंसा से मोदी के मिशन कश्मीर पर असर पड़ा है। कई विकास प्रोजेक्ट ठप हैं। प्रधानमंत्री ने रियासत के लिए 80 हजार करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का एलान किया था। मोदी के दौरे से इन तमाम प्रोजेक्टों को गति मिल सकेगी।

चिनैनी-नाशरी टनल चालू होने के बाद जम्मू और श्रीनगर की दूरी 22 किलोमीटर कम हो जाएगी। पहले इस टनल का निर्माण कार्य मई में पूरा होना तय था। बाद में इसकी तिथि बढ़ाकर जुलाई 2016 की गई। अब टनल तैयार है। इस पर ढाई हजार करोड़ से अधिक खर्च हुए हैं। इसकी लंबाई साढ़े दस किलोमीटर है। यह उधमपुर को रामबन से जोड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed