{"_id":"5a48f0e94f1c1b0d788b6085","slug":"pm-modi-talk-about-kas-topper-anjum-bashir-in-man-ki-bat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः मोदी ने 'मन की बात' में KAS टॉपर का किया जिक्र, अंजुम ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः मोदी ने 'मन की बात' में KAS टॉपर का किया जिक्र, अंजुम ने जताया आभार
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 31 Dec 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
ANJUM BASHIR KHAN
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' प्रोग्राम में कश्मीर प्रशासनिक सेवा (KAS) के टॉपर अंजुम बशीर खान का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि अंजुम आतंकवाद और घृणा के दंश से बाहर निकल कर अपने मुकाम को हासिल किया।
विज्ञापन
आज अंजुम न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत बनकर सामने आए हैं। पीएम मोदी के जिक्र के बाद अंजुम ने प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज के बाद से समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
पीएम के इस कदम से मुझे समाज के विकास और बेहतरी के लिए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। अंजुम ने बताया कि जब मुझे ज्ञात हुआ की मेरे नाम का जिक्र पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया है तो कुछ देर तक तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंजुम बशीर खान ने कश्मीर प्रशासनिक सेवा में टॉप किया है जिसके बाद से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती समेत अन्य कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी थी। आपकों बता दें की अंजुम किसी समय में आतंक से बुरी तरह ग्रस्त पुंछ जिले के सूरनकोट इलाके आते हैं।
आतंकियों ने सालों पहले अंजुम के घर को भी आग के हवाले कर दिया था।