जम्मू में पीएम मोदी ने कहा, बेटियों ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने एक दिवसीय रियासत के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब चार बजे जम्मू पहुंचे। यहां पर उन्होंने शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज ऐंड टेक्नॉलजी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास की ऊंचाई पर पहुंचने की काबलियत है। मैं खुश हूं कि आज 400 से ज्यादा छात्रों को मेडल और उपाधियां प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मेरा शुक्रिया उन बेटियों को है, जिन्होंने शिक्षा से लेकर खेल तक के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है और हम सबका मान बढ़ाया है।
मोदी लेह में एशिया की सबसे बड़ी सुरंग 'जोजिला' की आधारशिला रखने के बाद सीधे कश्मीर पहुंचे जहां उन्होंने बांदीपोरा में बनकर तैयार किशनगंगा पनबिजली परियोजना का भी लोकार्पण किया।
J&K has the ability to reach all the peaks of development. I'm happy that more than 400 students have been awarded medals & certificates today. Special congratulations to daughters. Today, daughters are making us proud whether it be sports or academics: PM Narendra Modi pic.twitter.com/oZLvt4THJP
— ANI (@ANI) May 19, 2018
कृषि के क्षेत्र में हुआ रेकॉर्ड तोड़ उत्पादन
पीएम मोदी ने शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी में मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और सरकार की नीतियों की बदौलत हमने गेंहू, दाल और चावल का रिकार्ड तोड़ उत्पादन किया। इस साल भी हम इसी दिशा की ओर काम कर रहे हैं।
Last year, due to the consistent efforts of farmers, agrarian scientists & the policies of the govt we were able to break all records of production in terms of wheat, rice & pulses: PM Narendra Modi at Convocation of Sher-E-Kashmir Univ of Agricultural Sciences & Technology, J&K pic.twitter.com/b8PphOV3Wz
— ANI (@ANI) May 19, 2018
डोगरी बोलते ही खिल गए चेहरे
देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही जम्मू में अपने भाषण की शुरूआत डोगरी से की वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिले उठे। पीएम ने हालांकि बाद का सारा भाषण हिंदी में ही दिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर के तमाम मुद्दों पर बात की।