फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM modi Mann Ki Baat highlight jammu kashmir pulwama snow peas amarnath yatra

पीएम मोदी बोले: पुलवामा से लंदन पहुंची स्नो मटर, स्थानीय उत्पाद को वैश्विक बनाने में जम्मू-कश्मीर भी पीछे नहीं

Sun, 30 Jun 2024 04:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला डिजिटल डेस्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 30 Jun 2024 04:11 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर ने जो हासिल किया, वह पूरे देश के लोगों के लिए एक मिसाल है। यहां कुछ लोगों के मन में विचार आया कि क्यों न कश्मीर में उगाई जाने वाली विदेशी सब्जियों को दुनिया के नक्शे पर लाया जाए।

विज्ञापन
PM modi Mann Ki Baat highlight jammu kashmir pulwama snow peas amarnath yatra
जम्मू कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल बनाने में जम्मू-कश्मीर के लोग भी पीछे नहीं हैं। जम्मू कश्मीर के जिला पुलवामा से स्नो मटर की पहली खेप लंदन भेजी गई। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पिछले महीने जम्मू-कश्मीर ने जो हासिल किया, वह पूरे देश के लोगों के लिए एक मिसाल है। यहां कुछ लोगों के मन में विचार आया कि क्यों न कश्मीर में उगाई जाने वाली विदेशी सब्जियों को दुनिया के नक्शे पर लाया जाए।
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के चकुरा गांव के अब्दुल रशीद मीर इसके लिए सबसे पहले आगे आए। उन्होंने गांव के अन्य किसानों की जमीनों को मिलाकर स्नो मटर उगाना शुरू किया और देखते ही देखते स्नो मटर कश्मीर से लंदन पहुंचने लगे। उन्होंने गांव के अन्य किसानों की जमीन को एक साथ मिलाकर बर्फीली जगह होने वाली मटर को उगाने का काम शुरू किया और देखते ही देखते स्नो मटर (Snow Peas) कश्मीर से लंदन तक पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकल फॉर वोकल पर जोर दिया
पीएम मोदी ने कहा कि भारत के कितने ही उत्पाद हैं, जिनकी दुनिया-भर में बहुत मांग है और जब हम भारत के किसी स्थानीय उत्पाद को वैश्विक होते देखते हैं, तो गर्व से भर जाना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक उत्पाद है अराकु कॉफी। यह आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में बड़ी मात्रा में पैदा होती है। ये अपने रिच फ्लेवर और अरोमा के लिए जानी जाती है।

PM modi Mann Ki Baat highlight jammu kashmir pulwama snow peas amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : बासित जरगर

श्री अमरनाथ धाम के तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा के लिए आने भगवान भोले के भक्तों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा, 'अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में पंढरपुर वारी भी शुरू होने वाली है। मैं इन यात्राओं में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं।'

PM modi Mann Ki Baat highlight jammu kashmir pulwama snow peas amarnath yatra
पीएम मोदी श्रीनगर में योग करते हुए - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर

श्रीनगर में योग दिवस समारोह में शामिल हुए थे पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को भरपूर उत्साह और उमंग के साथ मनाया है। मैं भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे-जैसे योग दिवस का आयोजन आगे बढ़ रहा है, नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

पहली बार कब हुआ था मन की बात कार्यक्रम
मन की बात की शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 को हुई थी। इसका मकसद देश के सभी वर्गों से जुड़ना है। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, 'मन की बात' 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के 500 से ज्यादा प्रसारण केंद्रों से किया जाता है। दावा किया जाता है कि 100 करोड़ से ज़्यादा लोग कम से कम एक बार 'मन की बात' से जुड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed