फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi Kashmir visit : Buzz of assembly elections where was Yoga Day celebrated in nine years

पीएम मोदी का कश्मीर दौरा: विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट, नौ साल में कहां-कहां मनाया योग दिवस, क्या है इसके मायने

Thu, 20 Jun 2024 07:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 20 Jun 2024 07:54 PM IST
सार

पीएम मोदी का यह दौरा अपने आप में भी खास इसलिए हो जाता है। क्योंकि हाल ही में देशभर में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। इन चुनावों में जम्मू कश्मीर के लोगों ने खूब जोर-शोर के साथ भाग लिया था। इसी बीच प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज है।

विज्ञापन
PM Modi Kashmir visit : Buzz of assembly elections where was Yoga Day celebrated in nine years
पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10वें योग दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रदेश में यह पहला दौरा है। वह प्रदेश की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे पीएम मोदी योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी का यह दौरा अपने आप में भी खास इसलिए हो जाता है। क्योंकि हाल ही में देशभर में लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। इन चुनावों में जम्मू कश्मीर के लोगों ने खूब जोर-शोर के साथ भाग लिया था। इसी बीच प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज है। ऐसे में इस दौरे से प्रधानमंत्री एक तीर कई निशाने साध सकते हैं।

विज्ञापन

कहां-कहां पीएम मोदी मना चुके हैं योग दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया था। इस योग सत्र में पीएम मोदी के साथ 84 देशों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही 35,985 लोगों ने योगासन किया था। इसके बाद 2016 में पीएम मोदी ने चंडीगढ़, 2017 में देहरादून, 2018 में रांची, 2019 में लखनऊ में आयोजित योग सत्र का नेतृत्व किया था।

2020 में भारत में कोरोना वायरस की महामारी के चलते योग दिवस के सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। वर्ष 2021 में भी ऐसी ही स्थिति रही। 2022 में हालात कुछ सामान्य होने के बाद पीएम मोदी ने मैसूर पैलेस ग्राउंड में योग दिवस मनाया।  साल 2023 में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का नेतृत्व किया। इस साल 10वां योग दिवस पीएम श्रीनगर में मनाने पहुंच रहे हैं।

प्रदेश में जल्द हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने भी इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि प्रदेश के लोग अपनी सरकार चुनने के हकदार हैं। वहीं, केंद्र सरकार को भी सुप्रीम कोर्ट से सितंबर तक विधानसभा चुनाव कराने के आदेश जारी हुए हैं। इस बीच प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

भाजपा ने जम्मू कश्मीर चुनाव के प्रभारी नियुक्त कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री जी कृष्ण रेड्डी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी हैं। वहीं, 27 जून को कांग्रेस जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करने जा रही है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने भी जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। उधर, कश्मीर केंद्रित पार्टियों ने भी विधानसभा चुनाव के लिए कदमताल शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed