फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi Jammu Visit Palli panchayat ready for Prime Minister rally

PM Modi Jammu Visit: प्रधानमंंत्री के इस्तकबाल के लिए पल्ली तैयार, ये यातायात रूट बदले, सुरक्षा चाक-चौबंद

Sun, 24 Apr 2022 10:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 10:36 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की मेजबानी कर रही पल्ली पंचायत के मोड़ से लेकर आयोजन स्थल तक सार्वजनिक परिवहन पर रोक रहेगी। पल्ली पंचायत के साथ सांबा और जम्मू में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है।

विज्ञापन
PM Modi Jammu Visit Palli panchayat ready for Prime Minister rally
Palli Village Samba - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तकबाल के लिए पल्ली पंचायत पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए पल्ली पंचायत के साथ सांबा और जम्मू में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। पिछले करीब एक माह से चल रहीं रैली की तैयारियां रविवार को प्रधानमंत्री की आगमन से परवान चढ़ेंगी। इसकी पूर्वसंध्या शनिवार शाम तक सुरक्षा एजेंसियों से लेकर प्रशासनिक अफसरों और केंद्रीय मंत्रालय स्तर का अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा रहा।

विज्ञापन


विशालकाय पंडाल हो या फिर रैली स्थल पर आकर्षण का केंद्र बनने वाले प्रदर्शनी मैदान के स्टॉल, प्रधानमंत्री दौरे से जुड़ी तमाम तैयारियों को जांच परखने के बाद शनिवार को ही पूरा कर लिया गया। पंडाल में सोफे और कुर्सियाें की सजावट और संख्या देखकर आयोजन के ऐतिहासिक होने का अनुमान लग रहा है। सुंजवां में आतंकी हमले के बाद बहु स्तरीय सुरक्षा घेरे को और कड़ा कर दिया गया है। शनिवार को पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के आला अफसरों ने रैली स्थल का दौरा कर इंतजाम जांचे। सुरक्षा घेरे की कई बार समीक्षा की गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रैली स्थल के प्रवेश द्वार से लेकर भीतरी इंतजामों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


पीएम दौरे के लिए यातायात रूट बदले
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को प्रस्तावित रैली को लेकर यातायात विभाग ने एडवाइजरी जारी कर रविवार के लिए रूट बदल दिए हैं। रैली के दौरान बलोल नाला से बाड़ी ब्राह्मणा तक नो पार्किंग जोन रहेगा। कोई रेहड़ी-फड़ी सड़क के किनारे नहीं लगाई जाएगी। न ही वाहन खड़े करने की अनुमति रहेगी। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को ही बाड़ी ब्राह्मणा के आसपास इलाकों से सड़क किनारे रेहड़ी-फड़ी हटा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पल्ली से रतनाल चौक तक का इलाका नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। दूसरी ओर जम्मू से सभा स्थल पल्ली तक जाने वाले वाहनों को कुंजवानी, सिहोड़ा, बिश्नाह से वाया रिंग रोड भेजा जाएगा। सांबा से आने वाले वाहनों को राया मोड़ से रिंग रोड सभा स्थल तक आना पड़ेगा। बाड़ी ब्राह्मणा-बिश्नाह मार्ग बंद रहेगा। 24 अप्रैल को रिंग रोड और उसके आसपास लगते राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी लोड कैरियर जैसे ट्रैक्टर-ट्राली डंपर नहीं चलेंगे। बिश्नाह-बाड़ी ब्राह्मणा से जम्मू जाने वाले लोगों को मीरां साहिब से जाने को कहा गया है।

कुंजवानी-बाड़ी ब्राह्मणा मार्ग से वाहन नहीं चलेंगे। बिश्नाह और उसके आसपास के इलाकों को जम्मू जाने के लिए मीरां साहिब रोड का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा लोगों को निर्देश दिए गए हैं कि गैर जरूरी यातायात का इस्तेमाल न करें। पंचायत पल्ली में भी दुकानदारों को दुकानें बंद रखने के लिए कहा गया है। 
 
पल्ली मोड़ से पंचायत तक परिवहन नहीं
प्रधानमंत्री की रैली की मेजबानी कर रही पल्ली पंचायत के मोड़ से लेकर आयोजन स्थल तक सार्वजनिक परिवहन पर रोक रहेगी। विशेष रेलिंग के साथ रास्ते बनाए गए हैं, जहां से वीआईपी, वीवीआईपी और पंचायत प्रतिनिधियों को अलग-अलग प्रवेश दिया जाएगा। 

पंचायत घर, स्कूल की सुरक्षा कड़ी
पंचायत घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्राम सभा में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, वहीं प्रधानमंत्री स्कूल में भी बच्चों से मिल सकते हैं। पल्ली पंचायत के इन दोनों ही संस्थानों के भवन सुरक्षा के कड़े घेरे में लाए गए हैं। बाहरी किसी भी शख्स के लिए शनिवार से ही यहां प्रवेश वर्जित कर दिया गया। 

घरों की छतों पर चढ़ने की मनाही
रैली स्थल से सटे ग्रामीणों को कहा गया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली समाप्त होने तक अपने घरों की छत पर न चढ़ें। यह व्यवस्था सुरक्षा दृष्टि से अतिरिक्त सतर्कता के लिए की गई है। 

सौर ऊर्जा संयंत्र भी सुरक्षा घेरे में
प्रधानमंत्री रविवार को गांव के लिए स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए इसकी सुरक्षा को भी और कड़ा कर दिया गया है। शनिवार को संयंत्र के आसपास सुरक्षा घेरा तैनात नजर आया।

लखनपुर से जम्मू तक नाकों पर कड़ा पहरा
पीएम के दौरे और आतंकी हमले के बाद जम्मू शहर से लेकर पल्ली और लखनपुर से जम्मू तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हाईवे पर नाकों पर कड़े पहरे के साथ सुरक्षाबल वाहनों के साथ यात्रियों का समान खंगालकर ही आगे बढ़ने दे रहे हैं। संदिग्ध लोगों को थानों में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को भी जम्मू बस स्टैंड, नावाबाद, त्रिकुटा नगर थाने में पांच संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है।

 
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस की विशेष गश्त रही। जम्मू शहर में मंदिरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अन्य दिनों की अपेक्षा चार से पांच अतिरिक्त सेवादार तैनात रहे। श्रद्धालुओं को भी जांच के बाद ही दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। रघुनाथ मंदिर में भी सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है। दो जगहों में जांच के बाद ही दर्शन करने की अनुमति दी जा रही है। पुलिस मोबाइल वैनों के माध्यम से भी गश्त जारी रही। सुंजवां, सिद्दड़ा, नरवाल, बठिंडी आदि इलाकों में विशेष गश्त की जा रही है। वहीं, शनिवार को बाजारों में चहल-पहल कम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed