{"_id":"624bb08dd8875a012f2e39b0","slug":"pm-modi-jammu-visit-on-24-april-jammu-and-kashmir-will-soon-get-its-first-solar-power-village-as-palli-in-samba","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Jammu Visit: जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा पहला सौर ऊर्जा गांव, पल्ली गांव में बनेगा 500 किलोवाट क्षमता का संयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Jammu Visit: जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा पहला सौर ऊर्जा गांव, पल्ली गांव में बनेगा 500 किलोवाट क्षमता का संयंत्र
Tue, 05 Apr 2022 08:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 08:29 AM IST
सार
पल्ली में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है, जिससे पहले ही सौर ऊर्जा गांव के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अमला दिन रात जुट गया है।
विज्ञापन
pm narendra modi
- फोटो : ANI
विस्तार
सांबा जिले का पल्ली गांव जल्द ही जम्मू-कश्मीर का पहला सौर ऊर्जा गांव होगा। गांव में 500 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। पल्ली में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है, जिससे पहले ही सौर ऊर्जा गांव के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अमला दिन रात जुट गया है।
विज्ञापन
इस परियोजना से जुड़े सांसद प्रतिनिधि सुनील शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि सौर ऊर्जा परियोजना को 20 दिन में तैयार कर लिया जाएगा। यह एक विश्व कीर्तिमान भी हो सकता है। सौर ऊर्जा संयंत्र से 500 किलोवाट बिजली तैयार होगी, जिसे घर-घर तक पहुंचाने के लिए 630 किलोवाट का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है। परियोजना पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पल्ली गांव में निर्माणाधीन परियोजना पर दिन रात काम चल रहा है। विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के अधीन सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के विशेषज्ञ इस काम में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पल्ली गांव में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व सौर ऊर्जा संयंत्र का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मिसाल बनी है पल्ली पंचायत
सरकारी योजना के क्रियान्वयन में सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा से सटी पल्ली पंचायत मिसाल बनकर उभरी है। गांव में हर घर नल से जल, सरकारी स्कूलों में बच्चों की ज्यादा संख्या, आवास योजना के सभी लाभार्थियों को घर और जल संचय समेत कई अन्य कार्यों में पंचायत का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है। प्रधानमंत्री का दौरा भी पल्ली पंचायत के इसी प्रदर्शन के चलते प्रस्तावित है।
विज्ञापन