फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi Jammu: Hundreds of people came in rain and cold to listen to PM at MA stadium jammu

PM Modi Jammu: पीएम को सुनने बारिश-ठिठुरन में पहुंचे हजारों लोग, एमए स्टेडियम हुआ फुल, करनी पड़ी ये घोषणा

Tue, 20 Feb 2024 05:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 05:50 PM IST
सार

बारिश और ठिठुरन के बीच सैकड़ों लोग जम्मू के एमए स्टेडियम में पहुंचे। हालात ये बन गए कि प्रशासन को घोषण करनी पड़ गई कि अब स्टेडियम भर चुका है। ऐसे में लोग जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर में और गुलशन ग्राउंड में जाएं।

विज्ञापन
PM Modi Jammu: Hundreds of people came in rain and cold to listen to PM at MA stadium jammu
एमए स्टेडियम में उपस्थित लोग - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए मंगलवार को बारिश और ठिठुरन के बीच हजारों लोग जम्मू के एमए स्टेडियम में पहुंचे। हालात ये बन गए कि प्रशासन को घोषण करनी पड़ गई कि अब स्टेडियम भर चुका है। ऐसे में लोग जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर में और गुलशन ग्राउंड में जाएं। जम्मू विश्वविद्यालय के परिसर और गुलशन ग्राउंड में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गईं। इसके लिए एमए स्टेडियम के साथ लगते विक्रम चौक में यह घोषणा की गई।

विज्ञापन


इस दौरान एमए स्टेडियम को जाने वाले सभी रास्तों पर 'मोदी-मोदी' के नारे गूंजते हुए सुनाई दिए। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एमए स्टेडियम को जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

विज्ञापन

PM Modi Jammu: Hundreds of people came in rain and cold to listen to PM at MA stadium jammu
बारिश के बीच जनसभा स्थल जाते हुए लोग - फोटो : अभिषेक बड़ू

जम्मू संभाग के दस जिलों से करीब 1700 गाड़ियों में सवार होकर लोग पहुंचे। इन वाहनों की पार्किंग के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 48 पार्किंग स्थल बनाए गए। वाहनों को पार्क कर लोग रैली निकालते हुए एमए स्टेडियम पहुंचे।

कठुआ जिले से लगभग 257 बस और मेटाडोर से लोग पहुंचे। इन वाहन डी बोर्डिंग प्वाइंट भगवती नगर और पार्किंग वेयर हाउस में की गई। वहीं, सांबा से कुल 260 बस और मेटाडोर से लोग पहुंचे। इन वाहनों का डी बोर्डिंग प्वाइंट भगवती नगर चौक और जबकि पार्किंग बेलीचराना में चौथे तवी पुल, फ्लयां मंडाल जाने वाले रास्ते, भगवती नगर यात्री निवासी में पार्किंग की व्यवस्था की गई।

PM Modi Jammu: Hundreds of people came in rain and cold to listen to PM at MA stadium jammu
पीएम मोदी की रैली में पहुंचे लोग - फोटो : एजेंसी

जम्मू जिले के विभिन्न स्थानों से 573 बस और मेटाडोर से लोग आए। आरएसपुरा से आने वाले वाहनों को चट्ठा मोड़ से डायर्वट किया गया, जो पीर बाबा से रायपुर सवतारी से होते हुए बेलीचराना चौथे पुल से होकर जनसभा स्थल पहुंचे। इनका डी बोर्डिंग प्वाइंट वेयर हाउस रहा।

जम्मू के एमए स्टेडियम में पीएम मोदी की जनसभा में हजारों लोग शामिल हुए। इसे लेकर पहाड़ी समुदाय, अन्य एसटी और एससी के साथ-साथ पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण उनके बहुप्रतीक्षित अधिकार मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed