{"_id":"5b6f44724f1c1bea258b4720","slug":"pm-modi-interview-there-was-obstruction-in-fulfilling-the-aspirations-of-people-so-opted-out","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति में आ रही थी बाधा, इसलिए पीडीपी से हुए अलग: मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति में आ रही थी बाधा, इसलिए पीडीपी से हुए अलग: मोदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन तोड़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करने में बाधा आ रही थी, इसलिए हमने सरकार से शांतिपूर्वक अलग होने का फैसला लिया। पीएम ने यह बात एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कही।
उसने राज्य में पीडीपी के साथ गठबंधन करने, फिर अलग होने और भविष्य में दोबारा एक साथ आने पर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने भाजपा और पीडीपी की संयुक्त सरकार बनाने का जनादेश दिया था। साथ ही उस परिस्थिति में इसके अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था। इसलिए लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हमने गठबंधन सरकार बनाई।
हालांकि मुफ्ती साहब के निधन के बाद उन आकांक्षाओं की पूर्ति में बाधाएं आ रही थी। भाजपा के लिए लोगों के हित राजनीतिक फायदे से ऊपर हैं और इसलिए बिना किसी आक्षेप के हम सत्ता से बाहर आ गए। भाजपा हमेशा राज्य के लोगों के साथ खड़ी है और उनके सपनों को पूरा करने के लिए तैयार हैं। राज्य में पंचायत और गांव स्तर तक में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत करना अहम है। हमने गांव स्तर पर स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने की कोशिशें की लेकिन गठबंधन सरकार में ऐसा करना काफी कठिन हो रहा था। केंद्र सरकार जम्मू, लद्दाख और कश्मीर घाटी सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उम्मीद है इमरान क्षेत्र को आतंक और हिंसा मुक्त बनाने के लिए काम करेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी अपने पड़ोसियों से हमेशा अच्छे संबंध बनाने की इच्छा रही है। हमने इस दिशा में कई पहल भी कीं। पाकिस्तान आम चुनाव में जीत के लिए मैंने इमरान खान को बधाई भी दी थी। हमें उम्मीद है कि वह इस क्षेत्र को आतंक और हिंसा मुक्त, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के लिए काम करेंगे। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में शिरकत करने पर कोई जवाब नहीं दिया।