फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pm modi in udhampur said After decades polls taking place in jammu kashmir without fear of terrorism cross-bor

PM in Udhampur: आतंकवाद-अलगाववाद से लेकर 370 और राम मंदिर तक, जानें किन मुद्दों को लेकर विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Fri, 12 Apr 2024 01:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उधमपुर में कहा कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे और राज्य का दर्जा मिलेगा।

विज्ञापन
pm modi in udhampur said After decades polls taking place in jammu kashmir without fear of terrorism cross-bor
पीएम मोदी रैली उधमपुर - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, सीमा पार से गोलीबारी इस बार दशकों के बाद जम्मू-कश्मीर में चुनाव का मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव बिना किसी डर के हो रहे हैं। साथ ही अनुच्छेद 370, परिवारवाद और राम मंदिर को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम ने जम्मू संभाग के जिला उधमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे और राज्य का दर्जा मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा, 'वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर को अपना राज्य का दर्जा वापस मिलेगा। आप अपने सपनों को अपने विधायकों, अपने मंत्रियों के साथ साझा कर सकेंगे।'
विज्ञापन


अब तक जो कुछ भी किया, वह केवल उस काम का ट्रेलर

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अब तक जो कुछ भी किया है वह केवल उस काम का ट्रेलर है जो उन्हें इस क्षेत्र में करना बाकी है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'विकास भी हो रहा है, विश्वास भी बढ़ रहा है। आगामी आम चुनाव सिर्फ एक संसद सदस्य को चुनने के लिए नहीं है, बल्कि देश में एक मजबूत सरकार बनाने के लिए है। जब सरकार मजबूत होती है, तो वह चुनौतियों को चुनौती देकर पूरा करती है...।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर चुनाव का मुद्दा न था, न होगा 

पीएम ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर भारत और स्टार्टअप के लिए जाना जाएगा। इस संकल्प को लेकर जम्मू कश्मीर को आगे बढ़ाना है। कहा कि कांग्रेस राम मंदिर से कितनी नफरत करती है। वह कहती है कि राम मंदिर बीजेपी के लिए चुनावी मुद्दा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राम मंदिर कभी चुनाव का मुद्दा नहीं था। पीएम ने कहा, ' बारिश में राम लल्ला का टैंट टपकता रहता था। राम लल्ला के भक्त अदालतों के चक्कर काटते रहते थे। यह करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट थी जो राम लल्ला में विश्ववास रखते हैं।'

'लोग तीन बातें कभी भूल नहीं सकते। 500 वर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हुआ है। अदालत के निर्णय से यह काम हुआ है। यह भव्य राम मंदिर सरकारी खजाने से नहीं। देश के नागरिकों के दान से बना है।'  

pm modi in udhampur said After decades polls taking place in jammu kashmir without fear of terrorism cross-bor
रैली में एकत्रित लोग - फोटो : एजेंसी

370 की दीवार गिरा दी, उसके मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 की दीवार को उन्होंने गिरा दिया है। इतना ही नहीं उसके मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया है। मोदी की गारंटी पूरा होने की गारंटी है। उन्होंने 370 को लेकर कांग्रेस को चुनौती भी दी। पीएम ने कहा कि 370 को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया था। अब यह भ्रम टूट गया है।

पीएम मोदी ने कहा, 'अब यहां स्कूल जलाए नहीं जाते, बल्कि स्कूलों को सजाया जाता है। अब यहां एम्स, आईआईटी और आईआईएम बन रहे हैं। अब आधुनिक सुरंगें, आधुनिक चौड़ी सड़कें और अद्भुत रेल यात्राएं यहां की नियति बन रही हैं। जम्मू हो या कश्मीर, अब पर्यटक और श्रद्धालु रिकॉर्ड संख्या में यहां आने लगे हैं।'

pm modi in udhampur said After decades polls taking place in jammu kashmir without fear of terrorism cross-bor
उधमपुर रैली में पहुंचे लोग - फोटो : नरेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में, जम्मू और कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है क्योंकि सड़क, बिजली, पानी, यात्रा और प्रवासन, सभी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, '10 वर्षों में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस दी है। अब आने वाले पांच वर्षों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

पीएम ने कहा, '10 वर्षों के भीतर, जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है। सड़कें, बिजली , पानी, यात्रा, प्रवास, ये सब हैं लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जम्मू-कश्मीर का मन बदल गया है।'

pm modi in udhampur said After decades polls taking place in jammu kashmir without fear of terrorism cross-bor
रैली के बाद घरों को लौटते हुए लोग - फोटो : संवाद
भाजपा ने उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है जो तब से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2014 में उधमपुर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद को हराया था। कांग्रेस ने इस बार उधमपुर से चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है।

उधमपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की छह में से तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed