फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi can announce dryport during jammu visit relationship between Saudi Arabia and jammu kashmir will be strong

जम्मू कश्मीर: पीएम मोदी दे सकते हैं ड्राइपोर्ट की सौगात, सऊदी अरब और प्रदेश के मजबूत रिश्ते की लिखी जाएगी पटकथा

Tue, 19 Apr 2022 12:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 19 Apr 2022 12:25 PM IST
सार

कठुआ में इनलैंड ड्राई पोर्ट निर्माण की घोषणा संभावित है, जिसे सऊदी अरब की कंपनी तैयार करेगी। राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में सऊदी अरब के राजदूत और नामी-गिरामी उद्यमी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
PM Modi can announce dryport during jammu visit relationship between Saudi Arabia and jammu kashmir will be strong
Palli Village Samba - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सांबा जिले के पल्ली गांव से उद्योग क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं हो सकती हैं। औद्योगिक क्षेत्र को रफ्तार देने और रोजगार के द्वार खोलने के लिए कठुआ में इनलैंड ड्राई पोर्ट निर्माण की घोषणा संभावित है, जिसे सऊदी अरब की कंपनी तैयार करेगी। समारोह में सऊदी अरब के राजदूत और नामी-गिरामी उद्यमी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


इससे सऊदी अरब और जम्मू-कश्मीर के बीच मजबूत रिश्ते की पटकथा लिखी जाएगी। अनुच्छेद 370 हटने और नई औद्योगिक नीति की घोषणा के बाद प्रदेश में औद्योगिक विकास के सफर पर डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी। सरकार से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि पल्ली गांव से प्रधानमंत्री नए जम्मू-कश्मीर में आए बदलावों और विकास परिदृश्य पर अपना फोकस रख सकते हैं। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में आए बदलावों व निवेश से जुड़े कागजात का वितरण समारोह आयोजित होगा।
विज्ञापन


निवेश करने वाली सऊदी अरब की कंपनियों के नुमाइंदे भी मौजूद रहेंगे। इसमें डीपी वर्ल्ड की ओर से कठुआ में इनलैंड पोर्ट के निर्माण की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही लुलू ग्रुप और एमआर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और पंचायती राज मंत्रालय के दोनों राज्य मंत्री मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर प्लांट बनकर तैयार, आज केंद्रीय टीम करेगी निरीक्षण
पल्ली गांव में 500 किलोवाट का सोलर प्लांट बनकर तैयार हो गया है। इससे गांव के 340 घरों को बिजली दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड 20 दिनों में इसे पूरा कर लिया गया है। मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे केंद्रीय टीम मौके का मुआयना कर इसे अंतिम रूप देगी। 


जम्मू-कश्मीर को 100 जनऔषधि केंद्र का तोहफा दे सकते हैं पीएम प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री अपने दौरे में सांबा जिले के पल्ली गांव से जम्मू-कश्मीर को स्वास्थ्य क्षेत्र में तोहफा दे सकते हैं। इस दिन वे 100 नए जनऔषधि केंद्र की घोषणा कर सकते हैं। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इससे लोगों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकती हैं। इसके साथ ही किसानों को भूमि पासबुक भी मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed