{"_id":"68da2ec3752a7ee1e50e80de","slug":"pm-dhan-dhaanya-krishi-yojana-in-jammu-and-kashmir-district-kishtwar-has-been-selected-to-be-designated-as-as-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: किश्तवाड़ बना जम्मू-कश्मीर का पहला 'आकांक्षी कृषि जिला', विकास को मिलेगी नई उड़ान, बोले डॉ. जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: किश्तवाड़ बना जम्मू-कश्मीर का पहला 'आकांक्षी कृषि जिला', विकास को मिलेगी नई उड़ान, बोले डॉ. जितेंद्र सिंह
Mon, 29 Sep 2025 12:31 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:31 PM IST
सार
पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले को आकांक्षी कृषि जिला घोषित किया गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह पहल क्षेत्र में कृषि विकास और एग्री-स्टार्टअप्स को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम धन धान्य कृषि योजना (पीएमडीडीकेवाई) के तहत देशभर के 100 जिलों को आकांक्षी कृषि जिलों के रूप में विकसित करने की पहल के तहत जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले को चुना गया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दूरदर्शी सुझाव के बाद जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ को आकांक्षी कृषि जिला घोषित किया गया है। इसके लिए उन्होंने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह ने उम्मीद जताई कि इस योजना से किश्तवाड़ जैसे दूरदराज और उपेक्षित क्षेत्र में कृषि क्षेत्र को नया जीवन मिलेगा और एग्री-स्टार्टअप्स और कृषि उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। यह भी कहा कि जैसे भद्रवाह क्षेत्र से 'पर्पल रिवोल्यूशन' (लैवेंडर खेती) की शुरुआत हुई थी, उसी तरह यह योजना डोडा क्षेत्र (जिसमें किश्तवाड़ भी पहले शामिल था) से एक और बड़ी कृषि क्रांति की शुरुआत साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Union Minister Jitendra Singh tweets, "As a follow-up to PM Modi's thoughtful advice to develop 100 districts across the country as Aspirational Agricultural Districts under "PM Dhan Dhaanya Krishi Yojana" (PMDDKY)… in Jammu and Kashmir, district Kishtwar has been selected to be… pic.twitter.com/0Z2BDZvpgs
— ANI (@ANI) September 29, 2025