फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   plot for new industrial units soon

नए यूनिटों को जल्द मिलेंगे प्लाट

Thu, 16 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 16 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
plot for new industrial units soon

जम्मू के औद्योगिक क्षेत्र में नई यूनिट लगाने के लिए सरकार से भूमि मिलने का इंतजार कर रहे उद्यमियों को जल्द नए प्लाट एलाट किए जाएंगे। सिडको की एपेक्स प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी (एपीसीसी) की हुई बैठक में नए उद्यमियों के आवेदनों पर विचार किया गया।

विज्ञापन


पिछले दिनों उद्योग व वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा था कि सरकार लैंड बैंक बनाकर उद्यमियों को नई यूनिटों के लिए जमीन मुहैया करवाएगी, ताकि उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में केंद्र से मिलने वाली मदद मिल सके। इसी क्रम में पिछले दिनों विभाग ने बाड़ी ब्राह्मणा और सांबा के औद्योगिक क्षेत्रों में 103.3 कनाल जमीन की लीज सरकार ने रद कर दी थी, क्योंकि यूनिट धारकों ने उस जमीन पर न तो नए उद्योग लगाए और न ही उस पर लंबे समय से कोई काम चल रहा है।
विज्ञापन


खाली करवाई गई जमीन को एलाट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंत्री का कहना है कि सरकार नए उद्योगों के लिए पहुंचे आवेदनों का अध्ययन कर रही है और जल्द ही इस पर फैसला ले लिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से उन लोगों में हड़कंप मच गया है, जिन्होंने जमीन पाने के बाद अभी तक यूनिट लगाने के लिए कदम नहीं उठाए हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ नारे को पूरा करने के लिए हर तरह से कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed