फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Playing with health, mustard oil turns green after heating

Jammu News: सेहत के साथ खेल, गर्म करने पर हरा हो गया सरसों का तेल

विज्ञापन
Playing with health, mustard oil turns green after heating
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सरसों के तेल में मिलावट करके सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बुधवार को ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला जम्मू के गाड़ीगढ़ में सामने आया है। यहां के एक स्थानीय निवासी ने घर के लिए सरसों का तेल खरीदा और जब इसे गर्म किया तो यह हरा हो गया। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत दूसरी जगह से सरसों का तेल लाकर गर्म किया गया, लेकिन उसका रंग नहीं बदला। इसकी शिकायत उपभोगक्ता ने फूड सेफ्टी विभाग में की तो विभाग की टीम ने भी तेल को गर्म करके देखा और पाया कि तेल हरा रंग छोड़ रहा है। टीम ने तुरंत इसको बेचने वाले दुकानदार के यहां छापा मारा लेकिन स्टाक नहीं मिला। पता चला कि इसका स्टाक किश्तवाड़ में भी गया है। अब वहां जाकर टीम सैंपल भरेगी।
फूड सेफ्टी टीम के सदस्यों ने बताया कि बोतल के बैच से इसका स्टाक चैक किया गया तो पता चला कि यह सप्लाई नरवाल डिपो से हुई है। इसके बाद सेल खाता खंगाला गया। जांच में पाया गया कि इस बैच का दो हजार गैलेन तेल किश्तवाड़ में एक दुकानदार के पास बचा है। इसके बाद किश्तवाड़ में दुकानदार से टीम ने संपर्क करके इसको न बेचने की हिदायत दी गई। इस मामले पर सामाजिक कार्यकर्ता हरजीत सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। विभाग को ऐसी कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। टीम ने बताया कि इस ब्रांड की सप्लाई पंजाब से आई है।
विज्ञापन


किश्तवाड़ के लिए टीम रवाना
किश्तवाड़ के लिए टीम रवाना हो चुकी है। वहां उक्त दुकान से सैंपल भरे जाएंगे। अगर तेल में गड़बड़ी है, तो कार्रवाई की जाएगी। गाडीगढ़ में तेल को गर्म करने पर उसका रंग हरा हो गया था। इस पर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मदन मगोत्रा, आयुक्त, फूड एंड सेफ्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed