फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   players safely removed by army from bakshi stadium

बख्शी स्टेडियम से सेना ने 80 खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला

Thu, 11 Sep 2014 11:18 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
players safely removed by army from bakshi stadium

श्रीनगर में बाढ़ में करीब 80 खिलाड़ियों को सेना ने बुधवार को सुरक्षित निकाल लिया। इन बच्चों के लिए पिछले पांच दिन से बख्शी स्टेडियम की तीसरी मंजिल सांसे जारी रखने के लिए सहारा बनी हुई थी। बच्चों ने जूडो गद्दे पानी में डालकर थोड़ी आगे आने की कोशिश की।

विज्ञापन

 
लेकिन पानी तीसरी मंजिल तक पहुंच जाने से ऐसा संभव नहीं हो पाया। बुधवार देरशाम को सभी खिलाड़ियों को तकनीकी एयरपोर्ट श्रीनगर में ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच जम्मू में एसएमएस और मोबाइल फोन से बच्चों से संपर्क होने पर अभिभावकों को राहत मिली। दिनभर अभिभावक तकनीकी एयरपोर्ट जम्मू के बाहर लाडलों के आने के इंतजार में जुटे रहे।
विज्ञापन


कुलदीप राज शर्मा ने बताया कि गत तीन सितंबर को श्रीनगर में अंडर 19 खेल स्पर्धाओं के लिए उनका बेटा वंशदीप शर्मा गया था। उसे सात सितंबर को वापस आना था। लेकिन कई दिन से उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। बुधवार सुबह उसका मोबाइल पर मैसेज आया कि मैं अब सेफ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बात नहीं हो सकी है। इसी तरह ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा अभिषेक शर्म वुशू प्रतियोगिता के लिए गया था। आज सुबह उसका फोन आया कि मैं सेफ हूं।

ये लोग फंसे थे बाढ़ में

players safely removed by army from bakshi stadium

इस बीच श्रीनगर में शाम करीब साढ़े छह बजे बख्शी स्टेडियम से निकालकर एयरपोर्ट जा रहे बच्चों में विश्व, कौशल, मुनीश, मंजीत सिंह, बाबू सिंह, लाल चंद शर्मा, ज्योति, साक्षी सभी निवासी कठुआ, हरीश निवासी हीरानगर, शुभ वर्मा, अभिषेक, मुजमिल, इकबाल जाफर, प्रिया, अंजलि, अनुराधा, सिमी, तरुण, सपना, वंश, तुषार, सीमा, संजना आदि ने सेना का आभार जताया।

इसके अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों को एयरपोर्ट के पास जैकलाई सेंटर में भी ठहराया गया है। जम्मू में देरशाम अभिभावकों के शिष्टमंडल ने खेल मंत्री रमण भल्ला से मुलाकात बच्चों को शीघ्र सकुशल जम्मू पहुंचाने की मांग की। देर शाम तक अभिभावक तकनीकी एयरपोर्ट जम्मू के बाहर बच्चों का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed