जम्मू-कश्मीर: कठुआ कॉलेज की खिलाड़ी जूडो में ओवरऑल चैंपियन, ट्रॉफी मिली तो खिले चेहरे
जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई। इसमें संभाग के कई काॅलेजों की टीमों ने भाग लिया। कठुआ राजकीय कॉलेज की लड़कियों ने अंतर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप में जीत दर्ज की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कठुआ राजकीय कॉलेज की लड़कियों ने अंतर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप में जीत दर्ज की है। टीम ने आठ पदक के साथ 18 अंक लेकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। पीजी विभाग 16 अंक के साथ उप विजेता रहा। जम्मू यूनिवर्सिटी के खेल और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता करवाई गई।
48 किलोभार में जीडीसी कठुआ के जिम्मो देवी ने स्वर्ण, जीडीसी जिंदरा की शिल्पा देवी ने रजत और जीडीसी कुंजवानी की मनदीप कौर और जीडीसी खौड़ की प्रिया शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 52 किलोभार में जीडीसी बसोली की हरमिला ने स्वर्ण, जीडीसी कठुआ की कमल शर्मा ने रजत और जीडब्ल्यूसी परेड की नितिका शर्मा और जीडीसी जिंदर की अंजली ने कांस्य पदक जीता।
57 किलोभार में पीजी विभाग की अनिशका मन्हास ने स्वर्ण, जीडीसी बसोली की शिल्पा बलौरिया ने रजत, जीडीसी प्लौड़ा की रोहिणी शर्मा और जीडीसी कठुआ की दीपाशा चौधरी ने कांस्य जीता। 63 किलोभार में जीडीसी कुठआ की कशिश शर्मा ने स्वर्ण, जीसीडब्ल्यूसी कठुआ की प्रतिभा शर्मा ने रजत, कुंजवानी की माहिका और पीजी विभाग की राशिका होंडा ने कांस्य जीता।
70 किलोभार में पीजी विभाग की प्रिया शर्मा ने स्वर्ण, जीडीसी खौड़ की मोनिका शर्मा ने रजत, जीडब्ल्यूसी परेड की मानसी ने कांस्य और जीडीसी कठुआ की पलक ने कांस्य पदक जीता। 78 किलो भार वर्ग में जीडीसी कठुआ की शिवांशी ने स्वर्ण और 78 किलो में पीजी विभाग की दीक्षा जसरोटिया ने स्वर्ण, जीडीसी कठुआ के अनमोल शर्मा ने रजत, जीडब्ल्यूसी परेड की तनीषा शर्मा और जीडीसी प्लौड़ा की निधि वर्मा ने कांस्य जीता।
खो-खो में हुए शानदार मुकाबले
अंतर कॉलेज खो-खो प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। पुरुष वर्ग में जीडीसी उधमपुर, राजोरी, कठुआ, आरएसपुरा, जबकि महिला गर्व में जीडीसी डोडा, कठुआ, उधमपुर और पीजी विभाग ने अपने मुकाबले जीते।
बास्केटबाल में पीजी विभाग और जेयू की टीम विजयी
बास्केटबाल में पीजी विभाग और जम्मू यूनिवर्सिटी की संयुक्त टीम ने पुरुष वर्ग और जीसीडब्ल्यू परेड ने महिला वर्ग में ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में पीजी विभाग ने जीडीसी कठुआ को 44-25 और जीसीडब्ल्यू परेड ने जीडीसी उधमपुर को 28-12 के अंतर से हराया।