{"_id":"00116997a581ea5a9854a7d12cd15b35","slug":"players-from-across-the-country-came-to-trial-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचपीसी के स्पोर्ट्स ट्रायल में देशभर से आए खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचपीसी के स्पोर्ट्स ट्रायल में देशभर से आए खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईड्रो इलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू के तत्वावधान में एनएचपीसी एथलेटिक टीम गठन करने के उद्देश्य से जम्मू यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में दो दिवसीय एथलेटिक प्रतिस्पर्धाएं मंगलवार को संपन्न हो गईं।
विज्ञापन
स्पर्धा में देश के असम, सिलीगुड़ी, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, कारपोरेट दफतर फरीदाबाद, बनीखेत, चंडीगढ़, ईटानगर, कोलकाता आदि स्थानों से इस दो दिवसीय सेलेक्शन ट्रायल एथलेटिक प्रतिस्पर्धा में करीब 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक दो दिवसीय ट्रायल खेल स्पर्धा में एथलेटिक की शाटपुट, डिसकस थ्रो, जैवलिन, हाईचंप, लांग जंप के अलावा 100 मीटर दौड़ से लेकर 15 सौ मीटर दौड़ तक की स्पर्धाएं हुईं। इनमें से 11 खिलाड़ियों की टीम बनाई गई जबकि इस आयोजन के लिए दो कोच भी नियुक्त कि ए गए थे जिनके माध्यम से इन स्पर्धाओं को सफलता पूर्वक निभाया जा सका।
विज्ञापन
इस दो दिवसीय खेल के समापन अवसर पर एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) जान एयू बैक मुख्य रूप से मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित होनेवाली प्रतिस्पधाओं यहां पर गठित टीम भाग ले सकेगी।