{"_id":"514f3e4a32a6da42e921ee89c1c56fa8","slug":"play-on-tobacco-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक के जरिये दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक के जरिये दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Oct 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू से होने वाले खतरनाक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने को लेकर ललदद वुमेन वेलफेयर सोसाइटी ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। सोसाइटी की ओर से शनिवार संस्करण के तहत सतवारी इलाके में स्थित पार्क में नुक्कड़ नाटक ‘चस्का तंबाकू का’ मंचित किया गया।
विज्ञापन
नाटक में कलाकारों ने लोगों को बताया कि तंबाकू का सेवन करने से युवा पीढ़ी अपने स्वास्थ्य के साथ बहुत ही बड़ा खिलवाड़ कर रही है। इस मौके पर कलाकारों ने बताया कि युवा तंबाकू सेवन जैसी गंदी आदतों में पड़कर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि हमें तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही अपने आसपास तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। नाटक की कहानी का लेखन सूरज नारायण और निर्देशन नवीन पाल ने किया।
विज्ञापन