फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   play in jammu

प्ले: चोरी के आरोप ने मचाई उथल-पुथल

Sun, 05 Oct 2014 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 05 Oct 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
play in jammu

नटरंग ने संडे थियेटर के तहत रविवार को नीरजकांत के निर्देशन में एंटन चेखव के लिखे रूसी नाटक ‘उथल-पुथल’ का मंचन किया गया। नाटक की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी जिंदगी को पूरी आजादी और आत्म सम्मान के साथ जीती है। कहानी का घटनाक्रम जैसे-जैसे आगे बढ़ता है तो लड़की के आत्मसम्मान को बहुत ही ज्यादा ठेस पहुंचती है।

विज्ञापन


नाटक में मालविका नाम की लड़की की कहानी है जो माया नाम की घमंडी और अहंकारी महिला के घर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहती है। एक दिन मालविका अपनी सहेलियों के साथ कालेज से घर लौटती है तो अपने कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ देखकर बहुत ही ज्यादा हैरान होती है।
विज्ञापन


इस मौके पर उसकी मालकिन माया कहती है कि उसका बेहद बेशकीमती ब्रूच कहीं खो गया है इसलिए वह उसके कमरे और सामान की तलाशी कर रही है। यह बात सुनकर मालविका के दिल को बहुत ही ज्यादा ठेस पहुंचती है। उसी समय मालविका अपने आत्म सम्मान के लिए निर्णय लेती है कि वह यह घर छोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालकिन द्वारा बार-बार ताने कसे जाने पर वह घर छोड़ने लगती है, तभी उसकी मालकिन का पति निखिल उससे विनती करता है कि वह घर न छोड़कर जाए। निखिल बताता है कि पैसों की कमी के चलते उसने ही अपनी पत्नी का बेशकीमती ब्रूच चोरी किया था।


वह कहता है कि उसकी पत्नी पूरे घर और जायदाद पर अपना ही हक जमाती है, जिसके चलते अपनी पत्नी से कुछ भी पाने के लिए उसे भिखारी की तरह बर्ताव करना पड़ता था, इसलिए उसने चोरी करने का कदम उठाया था। नाटक में मोहम्मद यासीन, साक्षी प्रकाश, जूही सिंह, कृतिका भाऊ, राजन ठकयाल ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed